script‘टीआइ हत्या करना चाहते थे…’, पुलिस कस्टडी में राजा ने काटा खुद का गला | mp news TI wanted to kill me Raja slits his own throat in police custody | Patrika News
भोपाल

‘टीआइ हत्या करना चाहते थे…’, पुलिस कस्टडी में राजा ने काटा खुद का गला

MP News: राजधानी भोपाल में 29 जून को शूटआउट में मारे गए अमित वर्मा केस के चश्मदीद बदमाश राजा खटीक ने पुलिस गिरफ्त में दुस्साहस किया। पुलिस उसे छोला मंदिर थाने ले गई तो गाड़ी से उतरते ही उसने कांच के टुकड़े से अपना गला काट लिया।

भोपालJul 12, 2025 / 08:57 am

Avantika Pandey

amit verma murder

amit verma murder (फोटो सोर्स : पत्रिका)

MP News: राजधानी भोपाल में 29 जून को शूटआउट में मारे गए अमित वर्मा केस के चश्मदीद बदमाश राजा खटीक ने पुलिस गिरफ्त में दुस्साहस किया। पुलिस उसे छोला मंदिर थाने ले गई तो गाड़ी से उतरते ही उसने कांच के टुकड़े से अपना गला काट लिया। इसके बाद सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर टीआइ सुरेशचंद्र नागर व पुलिसकर्मियों पर हत्या करने का आरोप लगाया। उसे निजी अस्पताल मे भर्ती कराया है। उसकी हालत स्थिर है। पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा ने बताया, मामला गंभीर है, जांच के लिए एसआइटी बनाई है। दबाव बनाने के लिए खुद को घायल किया।

सवाल: राजा के पास कहां से आया कांच का टुकड़ा

पूरे मामले में सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब पुलिस ने राजा को पकड़ा और थाने ले आई। तब राजा के पास कांच का टुकड़ा कहां से आया। क्या पुलिस ने ठीक से उसकी जांच नहीं की थी?

ये है मामला

राजा कुख्यात नसीम बन्ने खां का दाहिना हाथ है। कुछ दिन से नसीम से विवाद था। २९ जून को राजा व अमित वर्मा छोला मंदिर क्षेत्र में एक जन्मदिन पार्टी में गए थे। तभी बाइक सवार नसीम व वसीम ने राजा पर गोली चलाई। राजा अमित के पीछे छिपा, अमित मारा गया। पुलिस ने वसीम को पकड़ा है। राजा को सामने बैठाकर पुलिस पूछताछ करना चाहती थी।
पर उसने रइस केस में अब तक १० आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। राजा मुख्य गवाह है। पुलिस ने बताया, वसीम को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसे और राजा को सामने बैठाकर पूछताछ करनी थी। इससे बचने के लिए राजा ने कांच के टुकड़े से गला काट लिया।

Hindi News / Bhopal / ‘टीआइ हत्या करना चाहते थे…’, पुलिस कस्टडी में राजा ने काटा खुद का गला

ट्रेंडिंग वीडियो