कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांग
संविदा-आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की 10 सूत्रीय मांगों में से एक न्यूनतम वेतन 21 हजार रुपए महीने करने की है। कर्मचारियों का आरोप है कि 30 हजार से अधिक आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। जिनमें सपोर्ट स्टाफ, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मी और सफाई कर्मी समेत कई अन्य कर्मचारी सरकारी अस्पतालों में कई सालों से सेवाएं दे रहे हैं। सरकार के अभी तक कोई नीति नहीं बनाई गई। प्राइवेट एजेंसियां वेतन देने में मनमानी कर रहे हैं।कर्मचारी संघ ने लगाए गंभीर आरोप
कर्मचारी संघ के द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि आउटसोर्स कंपनियों और जिला अधिकारी के द्वारा हर महीने करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है। साथ ही कर्मचारियों को 70 फीसदी वेतन ही दिया जा रहा है।इधर, जेपी अस्पताल परिसर में 500 महिला बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमरण अनशन पर बैठी हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहीं ममता हिरवे का आरोप है कि कई लोगों बिना बताए ही नौकरी से निकाल दिया गया और नई नियुक्ति के आदेश तक जारी नहीं किए गए।