एमपी में लोकपथ ऐप की शुरुआत 2 जुलाई 2024 को विधानसभा परिसर में की गई थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इसका शुभारंभ किया था। ऐप ने अपने पहले ही वर्ष में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें : दुर्घटना में घायलों को मिलेंगे डेढ़ लाख रुपए, सरकार की बड़ी योजना 1.5 लाख नागरिकों द्वारा ऐप को डाउनलोड किया जा चुका
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि अब तक इस ऐप पर 7800 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुईं हैं। इनमें से 95 प्रतिशत से ज्यादा शिकायतों का त्वरित समाधान कर दिया गया। करीब 1.5 लाख नागरिकों द्वारा ऐप को डाउनलोड किया जा चुका है।
ऐप की सफलता पर मंत्री राकेश सिंह ने विभागीय अधिकारियों को बधाई देते हुए लोकपथ ऐप को जनभागीदारी आधारित डिजिटल गवर्नेंस का प्रभावी उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले साल में ऐप के 5 लाख डाउनलोड सुनिश्चित करने का लक्ष्य है।
अमिताभ बच्चन ने इस एप से संबंधित प्रश्न पूछा
लोकपथ ऐप को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली। ‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे प्रतिष्ठित कार्यक्रम में अभिनेता अमिताभ बच्चन ने इस एप से संबंधित प्रश्न पूछा था।