नए पाठ्यक्रम को राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) की ओर से तैयार किया जा रहा है। नए कोर्स का बदलाव एनसीईआरटी ने किया है। कक्षा 7 से 12वीं कक्षा की पुस्तकों की छपाई चल रही है। उसके बाद इनका वितरण होगा। बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा के सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुसार पुस्तकों की डिमांड विभाग को भेजी गई हैं। पुस्तक मंडल के पास ब्लॉकवार स्कूलों की डिमांड आने पर ये पुस्तकें बांटी जाएंगी। इसके लिए मंडल ने तैयारी शुरू कर दी।
पाठ्य पुस्तक मंडल पालडी के प्रबंधक मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए कक्षा एक से छह तक के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तक मंडल डिपो में किताबें अभी नहीं आई है। ये किताबें एनसीईआरटी की ओर से जारी किए बदलाव के अनुरूप बनाई गई है। विद्यार्थियों को नया सत्र शुरू होते ही पुस्तकें उपलब्ध हो जाएंगी।
पिछले दो साल में की गई पुस्तकों का वितरण सत्र कक्षा प्राप्त पुस्तकें वितरण 2023-24 1 से 8 15,25,843 14,89,178 2023-24 9 से 12 8,23,597 7,96,482 2024-25 1 से 8 5,91,388 5,76,231
2024-25 9 से 12 4,70,957 4,52,859