पाटन क्षेत्र में होती है अवैध कटाई
पाटन क्षेत्र में धान कटाई के बाद खेतों में पेड़ों की बेधड़क कटाई कर क्षेत्र के आरा मिलों में खपाया जाता है। यह आरा मिल जहां संचालित हो रहा था वहां से वन विभाग के अफसरों का भी आना जाना रहता है लेकिन किसी का ध्यान नहीं गया।
जिम्मेदार अधिकारी को भी नोटिस
वन विभाग ने करवाई करते हुए लकड़ी और मशीन को जप्त कर लिया है। सोमवार को सुबह 9 बजे कार्रवाई शुरू हुई जो कि शाम तक चलती रही। डीएफओ दुर्ग दीपेश कपिल ने बताया कि आरा मिल में बड़ी मात्रा में चिरान, जलाऊ लकड़ी, गोला मिला था। बुधवार तक उक्त मिल से जप्त लकड़ी को डिपो ले जाया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। जांच उपरांत विभाग के कर्मचारियों की संलिप्तता पाई जाती है तो कारवाई की जाएगी।
सहायक परिक्षेत्र अधिकारी पाटन ने क्या कहा
सहायक वन परिक्षेत्र अधिकारी पाटन डीपी वर्मा ने बताया आरा मिल अवैध रूप से चल रहा था। जब उनसे यह पूछा गया कि आखिर दो साल बाद भी ऑरा मिल चलने की जानकारी कैसे नहीं हुई तो उन्होंने आइए बैठकर बात करते हैं कहते हुए मोबाइल डिस्कनेक्ट कर दिया। आरामिल को भी किया गया सीज
नायाब तहसीलदार मनोज रस्तोगी ने बताया कि जिस जमीन पर आरा मिल संचालित था वह अजय तिवारी के नाम पर था। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर आरा मिल को सीज कर दिया गया है। साथ ही वहां पर रखे लकड़ी भी सीज कर लिया गया है।