scriptक्या हुआ जब चूहेदानी में फंस गया डरावना मेहमान | What happened when a scary guest got stuck in a mousetrap | Patrika News
बारां

क्या हुआ जब चूहेदानी में फंस गया डरावना मेहमान

सुबह जैसे ही रसोई का दरवाजा खोला तो चूहे के पिंजरे में सांप नजर आया। इसे जंगल में छोड़ दिया गय।

बारांJun 16, 2025 / 11:16 pm

mukesh gour

सुबह जैसे ही रसोई का दरवाजा खोला तो चूहे के ङ्क्षपजरे में सांप नजर आया। इसे जंगल में छोड़ दिया गय।

source patrika photo

बारिश के बाद निकलने लगे सरीसृप, चूहेदानी में कैद हुआ रसैल वाइपर

शाहाबाद . क्षेत्र में बारिश का दौर प्रारंभ होते ही विभिन्न सरीसृप, जहरीले जीव जंतु बाहर निकलने लगे हैं। पहली बार नदी के तेज बहाव में काफी संख्या में सांप और अन्य जहरीले जीव जंतु पानी के साथ बहकर आते दिखाई दिए। वहीं अब बारिश के बाद इनकी संख्या और बढ़ गई है। सोमवार को जैन मंदिर क्षेत्र में एक मकान में चूहे पकडऩे के लिए रखी चूहेदानी में जहरीला सांप फंस गया। इसे लोगों ने सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। अन्य जगहों पर भी इस प्रकार के जहरीले जीव जंतु नजर आने लगे हैं। कस्बे के भुवनेश भार्गव ने बताया कि उनके मकान में चूहे पकडऩे के लिए रसोई घर में छोटा पिंजरा लगाया हुआ था। सोमवार सुबह जैसे ही रसोई का दरवाजा खोला तो चूहे के पिंजरे में सांप नजर आया। इसे जंगल में छोड़ दिया गय। जानकार लोगों की मानें तो यह रसैल वाइपर प्रजाति का जहरीला सांप है। उल्लेखनीय है कि कस्बे के आसपास घने जंगल है। इसमें हजारों जहरीले जीव जंतु रहते हैं। बारिश होते ही यह जीव-जंतु सूखे स्थान की तलाश में घरों में नजर आने लगते हैं। बरसात में लोग भी जहरीले जीव जंतुओं को लेकर लोग सतर्कता रखते हैं। परंतु फिर भी यह घरों में नजर चुरा कर प्रवेश कर जाते हैं। सांप के पिंजरे में कैद होने पर परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है।

Hindi News / Baran / क्या हुआ जब चूहेदानी में फंस गया डरावना मेहमान

ट्रेंडिंग वीडियो