scriptSIPRI Report: परमाणु होड़ में पीछे है पाकिस्तान, भारत तकनीकी रूप से एटमी सुपरपावर, जानें किस देश के पास कितने परमाणु हथियार? | SIPRI Report 2025: Pakistan is behind in nuclear race, India is technically nuclear superpower | Patrika News
राष्ट्रीय

SIPRI Report: परमाणु होड़ में पीछे है पाकिस्तान, भारत तकनीकी रूप से एटमी सुपरपावर, जानें किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?

SIPRI Report: वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, परमाणु हथियारों की नई होड़ में भारत ने अपनी ताकत बढ़ाई है। परमाणु होड़ में भारत से पाकिस्तान पीछे है। आइए जानते किस देश के पास कितने घातक हथियार है।

भारतJun 17, 2025 / 09:33 am

Shaitan Prajapat

भारत तकनीकी रूप से एटमी सुपरपावर (Photo – IANS)

SIPRI Report 2025: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट (सिपरी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘सिपरी ईयरबुक 2025’ जारी की है, जिसमें वैश्विक परमाणु स्थिति और हथियार नियंत्रण पर गंभीर चिंताएं जताई गई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया एक नई परमाणु हथियारों की होड़ की ओर बढ़ रही है, जबकि हथियार नियंत्रण समझौते कमजोर हो गए हैं।

अत्याधुनिक डिलीवरी सिस्टम पर काम कर रहा भारत

रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने 2024 में 172 परमाणु वॉरहेड्स से बढ़ाकर 2025 में 180 वॉरहेड्स तक अपना जखीरा बढ़ाया है। भारत न केवल अपने परमाणु शस्त्रागार को बढ़ा रहा है, बल्कि अत्याधुनिक डिलीवरी सिस्टम जैसे कैनिस्टराइज्ड मिसाइलों पर भी काम कर रहा है। इनमें अग्नि-प्राइम मिसाइल सिस्टम और एमआईआरवी (मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल) सक्षम अग्नि-5 सिस्टम शामिल हैं। अग्नि-प्राइम की रेंज 1,000 से 2,000 किमी. है और इसका आखिरी परीक्षण 2024 में हुआ था। कैनिस्टराइज्ड मिसाइलें वॉरहेड्स को पहले से ही स्थापित करने और अधिक सुरक्षित रूप से उनके परिवहन की अनुमति देती हैं।

पाकिसतान ने भी परमाणु हथियार प्रणाली में किया विस्तार

पाकिस्तान भी अपनी परमाणु हथियार प्रणाली में विस्तार कर रहा है और 2024 में उसने अधिक फिसाइल सामग्री एकत्र की है, जिससे अगले एक दशक को लेकर उसके इरादों का अंदाजा लगाया जा सकता है। सिपरी ने चेताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीमित सैन्य संघर्ष परमाणु टकराव का खतरा बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें

Israel Iran War: इजरायली हमले में 2 भारतीय छात्र घायल, 10 हजार इंडियन को रेस्क्यू करेगा भारत


चीन का परमाणु विस्तार सबसे तेज

भारत के दूसरे पड़ोसी देश चीन का परमाणु विस्तार सबसे तेज है – वह हर साल करीब 100 वॉरहेड्स जोड़ रहा है। जनवरी 2025 तक वह 350 इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) का साइलो तैयार कर चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन 2035 तक 1,500 वॉरहेड्स तक पहुंच सकता है।

अमेरिका और रूस सबसे आगे

वैश्विक स्तर पर 12,241 परमाणु वॉरहेड्स में से 9,614 सैन्य स्टॉक में हैं और लगभग 3,912 परिचालन मिसाइलों और विमानों पर तैनात किए गए हैं, जबकि शेष केन्द्रीय भंडारण में रखे गए हैं। तैनात किए गए लगभग 2,100 वॉरहेड्स को बैलिस्टिक मिसाइलों पर हाई ऑपरेशनल अलर्ट पर रखा गया, जिनमें से ज्यादातर रूस या अमेरिका के थे। हालांकि, सिपरी के अनुसार चीन अब शांति के समय में भी मिसाइलों पर कुछ वॉरहेड्स तैनात कर सकता है। 2024 में सभी नौ परमाणु संपन्न देशों ने अपने शस्त्रागार को आधुनिक बनाने में भारी निवेश किया। इसमें मौजूदा प्रणालियों को उन्नत करने के साथ नई प्रौद्योगिकियों और हथियारों में निवेश भी शामिल है।
देशतैनात हथियारसंग्रहित हथियारकुल हथियार
अमेरिका1,7701,9303,700
रूस1,7182,5914,309
यूनाइटेड किंगडम120105225
फ्रांस28010290
चीन24576600
भारत0180180
पाकिस्तान0170170
उत्तर कोरिया05050
इजरायल09090
कुल3,9125,7029,614
(उक्त वॉरहेड्स के अलावा अमेरिका के 1477 और रूस के 1150 परमाणु वॉरहेड्स ऐसे हैं जिन्हें सैन्य स्टॉक से हटाया जा चुका है, लेकिन नष्ट नहीं किया गया है।)

Hindi News / National News / SIPRI Report: परमाणु होड़ में पीछे है पाकिस्तान, भारत तकनीकी रूप से एटमी सुपरपावर, जानें किस देश के पास कितने परमाणु हथियार?

ट्रेंडिंग वीडियो