पांच चौकिया, लेकिन नफरी कोतवाली से भी यूं तो शहर में पांच स्थाई व अस्थाई चौकियां संचालित हैं। इसमें भी शहर कोतवाली के जाब्ते से भी स्टॉफ तैनात किया हुआ है। इसमें लंका कालोनी में 2, मांगरोल दरवाजा चौकी 1, डोलमेला तालाब चौकी 01, अस्पताल चौकी 3, बस स्टेण्ड चौकी 3, तेलफैक्ट्री चौकी में 4 पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं। वहीं शहर कोतवाली में चार ड्राइवर कार्यरत हैं।
जिले में हैं 22 थाने, 34 पुलिस चौकियां जिले में 2021 तक 20 थाने थे। जिसमें वर्ष 2022 अक्टूबर में नवीन एक पाली थाना सृजित किया गया था। साइबर क्राइम के चलते 2023 जनवरी में एक और थाना जिला मुख्यालय पर साइबर थाना खोला गया था। साथ ही जिले में करीब 34 पुलिस चौकियां भी संचालित हैं।
शहर में एक थाने की और दरकार नगरपरिषद क्षेत्र में सवा लाख से अधिक की आबादी के साथ ही लम्बा चौड़ा क्षेत्र मौजूद है। ऐसे में जिला मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में केवल एक ही थाना संचालित है। इसमें भी स्वीकृत 93 पदों में से 07 पद रिक्त पड़े हुए हैं। जिनमें 03 एसआई के पदों में से एक भी भरा हुआ नही है। साथ ही एएसआई के 18 पदो में से 10 पद रिक्त है। वहीं 04 पद कॉन्सटेबल के रिक्त हैं। दूसरी ओर हैड कांस्टेबल के स्वीकृत 14 पदों के स्थान पर 24 पद भरे हुए हैं। यानी 10 हैड कान्सटेबल स्वीकृति से अधिक हैं। ऐसे में शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है।
एएसआई के सर्वाधिक पद रिक्त जिले में रिक्त पड़े पदों में सर्वाधिक 141 पद एएसआई के पद रिक्त पड़े हुए हैं। वहीं दो उप पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हो चुके हैं। साथ ही 13 उप निरीक्षक प्रोबेशन पीरियड में हैं। दो हैड कांस्टेबल तथा 31 कांस्टेबल जिले के बाहर अटैच हैं। 2 कान्टेबल निलम्बित है। जिले के अधिकतर थानो के थाना प्रभारी पद पर सीआई के स्थान पर या तो एसआई है या एएसआई जिम्मेदारी संभाले हुए है।
जिले में नफरी बढ़ाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया हुआ है। जिले की पुलिस नफरी बढऩे की उम्मीद है। हालांकि वर्तमान में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है, शीघ्र ही रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
अभिषेक अंदासु, पुलिस अधीक्षक, बारां