बीबीपी के तेंदुए की मौत बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (बीबीपी) के तेंदुए Leopard संजय की बुधवार को मौत हो गई। उसे करीब 16 वर्ष पहले एच. डी. कोटे, मैसूर डिवीजन से बचाया गया था। आम तौर पर, बड़ी बिल्लियां जंगल में 10-12 साल तक जीवित रहती हैं। लेकिन, संजय बीबीपी में 16 वर्ष तक जीवित रहा।
संजय उम्र संबंधित बीमारियों से जूझ रहा था। वह मंगलवार को अचानक बेहद सुस्त पड़ गया। उसे पेरिबिलियरी सिस्टिक लिवर और हेपेटाइटिस सहित कई अन्य बीमारियां थीं। कई अंगों के फेल होने के कारण बुधवार को उसकी मृत्यु हो गई। आंत के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।