scriptUP News: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर में लगी गोली, नेपाल भागने की फिराक में था | Patrika News
बहराइच

UP News: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर में लगी गोली, नेपाल भागने की फिराक में था

UP News: बहराइच पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने की आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह नेपाल भागने की फिराक में था।

बहराइचJun 26, 2025 / 03:19 pm

Mahendra Tiwari

UP News

घायल आरोपी फोटो सोर्स पुलिस मीडिया सेल

UP News: बहराइच में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से बलात्कार के मामले में फरार आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पहले पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

संबंधित खबरें

UP News: बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार की शाम उसके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत गंभीर होने पर उसे छोड़ कर भाग गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। किशोरी को आननफानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। रेप की घटना पर सक्रिय हुई पुलिस ने भारत नेपाल सीमा के पचपकड़ी गांव के पास दबिश दी। सीमा पार नेपाल भागने की फिराक में आरोपी ने घेराबंदी देख गोली चला दी। पुलिस टीम ने अपने आप बचाते हुए जवाबी गोली चलाई। जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी। जिसके चलते रेप आरोपी भाग नहीं सका। गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा एक जिंदा कारतूस व कारतूस बरामद किया गया।
उसकी पहचान अड़गोडवा के बढैया के रहने वाले अजमेर के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें

Road Accident: पुलिस की अनियंत्रित गाड़ी घर में घुसी युवक की मौत, पुलिस बोली परिजनों को लगता दोषी हूं तो खुद पर लिखूंगा एफआईआर

एएसपी बोले- घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया


इस संबंध में एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।घटना करने के बाद आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। उन्होंने कहा कि जब पुलिस टीम ने उसकी घेराबंदी किया। तो से खुद को घितता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है

Hindi News / Bahraich / UP News: दुष्कर्म के आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर में लगी गोली, नेपाल भागने की फिराक में था

ट्रेंडिंग वीडियो