मेष राशि
मेष राशि के लोग अपनी दृढ़ता के लिए जाने जाते हैं पर मेष राशि के पहले घर यानी व्यक्तित्व को प्रभावित करेगा। यहीं बुध आदित्य का संयोजन यानी बुधादित्य योग बनने से मेष राशि वालों के आत्मविश्वास, साहसिकता और स्पष्टता में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
बुधादित्य योग कन्या राशि के पांचवें घर यानी रचनात्मकता, शित्रा और रोमांस के घर में बनेगा। इस समय कन्या राशि वालों को अपनी हॉबी और रचनात्मकता को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। बुधादित्य राजयोग के प्रभाव से कन्या राशि वालों में स्नेह और भावुकता बढ़ सकती है। बुधादित्य राजयोग 2025 परिवार के छोटे सदस्यों या बच्चों के साथ संबंधों को मजबूत करने में मददगार होगा। ये भी पढ़ेंः
सिंह राशि
सिंह राशि के दूसरे भाव में बुधादित्य राजयोग 2025 बनेगा, जो वित्त, परिवार और संवाद कौशल को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, संवाद क्षमता मजबूत होगी। इससे निगोशिएशन, अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखने और पब्लिक पर प्रभाव डालने में सफल होंगे।इस समय निवेश और व्यापार से आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। इस समय नाराज लोगों से आप अपने संबंध सुधारने में सफल होंगे। नए संपर्कों से भविष्य में लाभ होगा। हालांकि बातचीत में शब्दों के चयन में सावधान रहें।
मकर राशि
बुधादित्य राजयोग मकर राशि के चौथे भाव यानी घर, संपत्ति के भाव में बनेगा। यह राजयोग मकर राशि वालों के लिए अनुकूल समय बना रहा है। इस समय अचल संपत्ति में निवेश, संपत्ति लेनदेन और नवीकरण में अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। यह योग परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे संबंध बनाकर घर का माहौल खुशनुमा बनाएगा।इस समय पार्टनर और करीबी आपका समर्थन करते नजर आएंगे और आपके करियर आर्थिक स्थिति को सुधारने में भी मददगार बनेंगे।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के तीसरे घर में बुध और सूर्य की युति हो रही है, यह घर नेटवर्किंग, संचार और छोटी यात्रा का है। इस कारण अगले 7 दिन आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ सकती है, जबकि सूर्य दूसरों से जुड़ने की प्रेरणा प्रदान करेगा। शक्तिशाली व्यक्तियों के साथ काम, सामाजिक नेटवर्क और व्यावसायिक बातचीत में आपको सफलता मिलेगी।इस समय करियर के सिलसिले में महत्वपूर्ण यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक रहेगी। इस समय किसी नई स्किल को सीखने के लिए आपका झुकाव बढ़ेगा। इस समय आपकी कल्पनाशीलता बढ़ेगी।