बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं और मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि उच्चराशिगत संज्ञक माने जाते हैं। अब बुध ग्रह 22 जून 2025 को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। यहां वो 30 अगस्त तक रहने वाले हैं। ऐसे में जून का महीना उनके लिए बेहद खास रहेगा, जिनकी कुंडली में बुध मजबूत हैं । आइये जानते हैं बुध गोचर का मनुष्यों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
इंपोर्ट-एक्सपोर्ट में आएगा बड़ा बदलाव
भविष्यवक्ता व्यास के अनुसार बुध के राशि परिवर्तन से लोगों में रचनात्मकता बढ़ेगी। शेयर मार्केट बढ़ने की संभावना है। बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अनाज और खाने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं।
कर्क राशि में बुध गोचर का सभी राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
समय अच्छा है। आपको यात्राओं से अच्छा फायदा होगा। हालांकि इस समय आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए समय अच्छा नहीं है। आपकी मानसिक सेहत के लिए भी समय थोड़ा तकलीफ भर रह सकता है। आपके शत्रुओं से आपको पीड़ा हो सकती है।
वृषभ राशि
आपको यात्राओं से अच्छा फायदा होगा। आपका कम्युनिकेशन अच्छा होगा। आपके भाग्य की वृद्धि होगी। अपने पिता और गुरुओं से आपको अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने मित्र के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि
इस समय आपकी वाणी अच्छी होगी। आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी होगा। आप अपने परिवार के भौतिक सुख सुविधा पर धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप पैतृक व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छा सम्मान प्राप्त होगा। समुद्री व्यापार से भी अच्छे धन प्राप्ति के योग बने हुए हैं।
कर्क राशि
अगर काफी समय से आपका विवाह नहीं हो रहा है तो आपके विवाह की संभावना इस समय बन सकती है। इसके अलावा आपको अपने विदेशी संबंधों से भी मुनाफा प्राप्त हो सकता है। आपके भाई बहन इस समय आपका सहयोग करने वाले होंगे और उनके माध्यम से आपका कोई कार्य भी पूरा हो सकता है।
सिंह राशि
आपको अपनी आर्थिक स्थिति को अच्छी बनाने के लिए मेहनत करने की आवश्यकता है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी व्यक्ति को सोच समझकर ही पैसा उधार देना है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो समय फिलहाल अच्छा नहीं है।
कन्या राशि
बुध गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आप अपने व्यवसाय में जिस लाभ की उम्मीद कर रहे थे, वह आपको प्राप्त होगा। आपका अगर काफी समय से कोई काम अटका हुआ था तो अपने मित्रों की मदद से वह काम भी पूरा हो जाएगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों के लिए बुध का यह गोचर बहुत अच्छा है।
तुला राशि
कार्यस्थल पर अच्छा रहने वाला है। आपको कामकाज के सिलसिले में कुछ बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इस समय आपका मन धर्म कर्म और मंत्र में लगने वाला है। आप अपने मित्रों के माध्यम से किसी धार्मिक यात्रा के भी गवाह बन सकते हैं और उन धार्मिक यात्राओं में आपको साधु संतों की सेवा करने का मौका प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
इस समय आपकी इच्छाएं पूरी होगी। आपके घर परिवार में भौतिक सुख सुविधाओं की वृद्धि होगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलताएं प्राप्त हो सकती हैं। देवी देवताओं की पूजा करने का मौका प्राप्त होगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। आपकी वाणी प्रभावित होगी।
धनु राशि
इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आपको मौसम से जुड़ी कोई बीमारियां हो सकती हैं। आपको अपने मित्रों से धोखा प्राप्त हो सकता है। आप अपनी कमजोरी किसी को पता न चलने दे और अपने मन की बात किसी से ना करें संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
मकर राशि
इस समय आपको अपने जीवनसाथी के साथ व्यर्थ के बाद विवाद से बचना चाहिए। आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। आपके प्रेम संबंधों के लिए बुध का यह गोचर अनुकूल है। आप अपने प्रेमी को परिवार के लोगों से रूबरू भी करवा सकती हैं। परिवार और समाज में मान सम्मान की वृद्धि होगी।
कुंभ राशि
यह गोचर मिला-जुला रहने वाला है। आपको फायदा भी होगा लेकिन दूसरी और आपको कुछ सावधानियां भी रखनी होगी। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। आपको अपच, कब्ज और पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। कोई नई नौकरी भी प्राप्त हो सकती है।
मीन राशि
इस समय आप अपनी संतान के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नया स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं। आपके व्यापार के लिए समय बहुत अच्छा है। आपकी भावुकता इस समय चरम पर होगी। आप अपनी पत्नी के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं।