scriptTarot Rashifal 21 June 2025 : टैरो कार्ड्स का इशारा, नौकरी, निवेश और नए रिश्तों में सफलता तय! | Tarot Rashifal 21 June 2025 Sudden Gains in Jobs Investments Relationships for Mesh Vrishabh Mithun Tarot Card Predictions Nitika Sharma says aaj ka Tarot rashifal | Patrika News
राशिफल

Tarot Rashifal 21 June 2025 : टैरो कार्ड्स का इशारा, नौकरी, निवेश और नए रिश्तों में सफलता तय!

Tarot Rashifal 21 June 2025 : टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा के अनुसार, आज कई राशियों को खास मौके मिल सकते हैं। करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियों के संकेत मिल रहे हैं।

भारतJun 20, 2025 / 06:17 pm

Manoj Kumar

Tarot Rashifal 21 June 2025

Tarot Rashifal 21 June 2025

Tarot Rashifal 21 June 2025 : टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आज कई राशियों के लिए विशेष लाभ और सकारात्मक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं! चाहे वह पारिवारिक खुशियां हों, करियर में तरक्की, या फिर आर्थिक लाभ, ग्रहों-नक्षत्रों का मेल आपके पक्ष में नज़र आ रहा है। आइए देखें टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के आज के टैरो राशिफल में किन राशियों को मिल रहे हैं आज विशेष अवसर:

मेष टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mesh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए शत्रुओं से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। साथ ही आपको करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishabh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशिवालों को पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। साथ ही आपको सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। आज दोपहर एक के बाद एक नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी होगी।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Mithun)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों को विदेश और निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार, कमर दर्द से प्रभावित रहेंगे।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 22 To 28 June: बुध गोचर के साथ होगी नए हफ्ते की शुरुआत, 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत

कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kark)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशिवालों को आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या या स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवन साथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते है।

सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Singh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज कोशिश करनी है कि वह अपने कामकाज से संबंधित जो भी योजना बनाएं उसको फिलहाल, गुप्त रखना अति आवश्यक है। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kanya)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालें आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे। साथ ही आज आपकी जान पहचान कुछ नए लोगों के साथ होगी जो आपको आने वाले दिनों में बड़ा लाभ करा सकते हैं। यह लोग आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है।

तुला टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Tula)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशिवालों के लिए आज आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रुके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित सम्भल देगा। हो सकता है कि आज आपको किसी से कर्जा लेने पड़ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Vrishchik)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशिवालों नौकरीपेशा लोगों को पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ मिलेगा। यदि आप व्यवसायी है तो समय अनुकूल है, कार्य व्यवसाय को गति दे तो वांछित लाभ होगा।

धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Dhanu)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, धनु राशिवालों को निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। साथ ही आपकी आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा, सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।
Horoscope June 2025 : धनु राशि

मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Makar)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशिवालों को उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने की बैठक हो सकती हैं। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Kumbh)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशिवालों को कामकाज में वांछित गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। खेल कूद और शिक्षा के क्षेत्रों में आप किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। संतान से खुशी का समाचार मिलेगा।

मीन टैरो राशिफल (Today Tarot Rashifal Meen)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशिवालों को पूंजी निवेश से पहले कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच लें। वरना आपको हानि हो सकती है। बार बार के व्यावसायिक ऊंच नीच, घरेलू कलह व सामंजस्यता की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Tarot Rashifal 21 June 2025 : टैरो कार्ड्स का इशारा, नौकरी, निवेश और नए रिश्तों में सफलता तय!

ट्रेंडिंग वीडियो