पहली पत्नी को तलाक देने का बना रही थी दबाव
उत्तर प्रदेश के अमेठी के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मैगलगंज कचनाव गांव में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब अंसार अहमद के ऊपर दूसरी पत्नी नाज़नीन बानो ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बताया जाता है नाज़नीन बानो ने पहले नशीला पदार्थ खिलाकर अंसार अहमद को बेहोश कर दिया था। जिसके बाद उसके ऊपर हमला कर दिया। शरीर के कई भागों में धारदार हथियार के निशाना बने हैं। प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया।
नाजनीन मौके से भाग निकली
शोर-शराबा सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। नाज़नीन बानो मौके से भाग गई। घायल को जगदीशपुर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायबरेली एम्स रेफर कर दिया गया। जहां अनुसार का इलाज चल रहा है।
दो शादी करने का परिणाम बुरा
परिजनों के अनुसार अंसार अहमद ने दो शादी की है। पहली शादी अयोध्या इटौंजा निवासी सबितुल से हुई थी। बच्चे ना होने के करण पहली पत्नी की सलाह पर अंसार अहमद में दूसरी शादी नाज़नीन बानो से की। जो जगदीश पुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ की रहने वाली थी। नाज़नीन बानो अंसार अहमद पर पहली पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद बना रहता था।
पहली पत्नी की सलाह पर की दूसरी शादी
अंसार अहमद का कहना था कि पहली पत्नी की सलाह पर ही उसने दूसरी शादी की है। जिससे नाराज नाजनीन बानो ने अंसार अहमद को रात नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। जिसके बाद उसने धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया। जगदीशपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि नाज़नीन बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकार मुसाफिरखाना?
क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अंसार अहमद ने पहली शादी 2011 में और दूसरी शादी मई 2025 में की। दूसरी पत्नी इसी बात को लेकर नाराज थी और दोनों में विवाद होता रहता था। अंसार अहमद के सोने के बाद नाज़नीन ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।