अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में पिछले 3 दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को सरगुजा संभाग में मानसून सक्रिय होने के बाद बारिश का सिलसिला जारी है। बलरामपुर, सूरजपुर, व सरगुजा में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी कर रखा है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा में गुरुवार को 21.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वही लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतम तापमान 26 व न्यूनतम 22 डिग्री पहुंच गया है। सरगुजा में भी इस बार मानसून समय से पहुंचा है। मानसून सक्रिय होने के साथ बारिश का सिलसिला (Yellow alert) जारी है।
Rain in Ambikapur पिछले तीन दिनों के अंदर अंबिकापुर में लगभग 70 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यह धान की फसल के लिए काफी फायदेमंद है। धीमी व मूसलाधार बारिश (Yellow alert) होने से खेतों में पानी जमा होने लगा है। किसान अब हल लेकर खेतों में मशक्कत करनी शुरू कर दी है।
मौसम विभाग ने सरगुजा, बलरामपुर व सूरजपुर में येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी कर रखा है। इन क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि इन क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है।
लगातार हो रही बारिश (Yellow alert) के कारण किसानों में खुशी की लहर है। किसानों ने खेती-बाड़ी की तैयारी शुरू कर दी है। किसान खाद बीज खरीदने सरकारी व निजी दुकानों में पहुंच रहे हैं। शहर के विभिन्न निजी दुकानों में भी किसानों की भीड़ देखी जा रही है। किसान अपने सुविधा के अनुसार धान का बीज विभिन्न वैरायटी के खरीद रहे हैं, ताकि कम समय में अच्छा पैदावार हो सके।
Hindi News / Ambikapur / Yellow alert: 3 दिन से लगातार हो रही बारिश, IMD ने सरगुजा, बलरामपुर और सूरजपुर में जारी किया येलो अलर्ट