बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसागुड़ी निवासी अविनाश लकड़ा 27 वर्ष 14 मार्च को बाजार गया था। वहां से शाम को घर लौटने के दौरान एक आवारा कुत्ते से उसे काट (Dog bite) लिया। इससे वह घायल हो गया था। कुत्ते ने उसी दिन गांव के 2-3 लोगों को और काटा था।
घर पर ही जड़ी-बूटी से उसका इलाज किया जा रहा था। ढाई महीने तक तो कुत्ते के काटने का उसे फर्क नहीं पड़ा, लेकिन 2 दिन पूर्व उसकी तबीयत अचानक बिगडऩे (Dog bite) लगी। यह देख परिजनों द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
ये भी पढ़ें: Land Fraud: शहर में जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 78.97 लाख की ठगी, एजेंट ने ऐसे लिया झांसे में Dog bite: अस्पताल में तोड़ा दम
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था। इसी बीच रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक के शरीर में रेबीज फैल गया था, इससे उसकी मौत हो गई। यदि कुत्ते के काटने (Dog bite) के तत्काल बाद उसने सही इलाज कराया होता तो उसकी जान बच सकती थी।