Alwar News: अलवर जिले के 12 हजार किसानों को बांटे 475 करोड़ रुपए
जिले के 12 हजार किसानों को प्रशासन ने दे दिया है। करीब 475 करोड़ रुपए बांटे गए हैं। शेष 25 करोड़ रुपए इसी माह बांट दिए जाएंगे।


प्रतीकात्मक फोटो (patrika)
दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे पनियाला हाईवे का मुआवजा जिले के 12 हजार किसानों को प्रशासन ने दे दिया है। करीब 475 करोड़ रुपए बांटे गए हैं। शेष 25 करोड़ रुपए इसी माह बांट दिए जाएंगे। इसके अलावा स्ट्रक्चर का मुआवजा प्रशासन कोर्ट में रेफरेंस के जरिए जमा करेगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-जयपुर हाईवे को जोड़ने के लिए पनियाला से शीतल तक 83 किलोमीटर का हाईवे बनाया जा रहा है। इसके लिए वर्ष 2023 में प्रशासन ने जमीन अधिग्रहित की थी। तमाम कमियों के कारण मुआवजा समय पर नहीं मिल पाया। तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद प्रशासन ने छह माह से गति बढ़ाई और अलवर जिले के 55 गांव के किसानों को मुआवजा भेजा गया।
Hindi News / Alwar / Alwar News: अलवर जिले के 12 हजार किसानों को बांटे 475 करोड़ रुपए