जैन समुदाय का पर्युषण पर्व आज से
अहमदाबाद. पालीताणा. राजकोट. जैन समुदाय का पर्युषण पर्व बुधवार से प्रारंभ होगा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण ने गांधीनगर के कोबा में कहा कि बुधवार से पर्युषण प्रारम्भ हो रहा है। यह समय जप, तप, धर्म-ध्यान, साधना, स्वाध्याय आदि में लगाने का प्रयास करना चाहिए। इन आठ दिनों में आदमी को बराबर धर्म-ध्यान, […]


राजकोट के चिंतामणि पार्श्वनाथ जिनालय को रोशनी से सजाया गया।
अहमदाबाद. पालीताणा. राजकोट. जैन समुदाय का पर्युषण पर्व बुधवार से प्रारंभ होगा। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य महाश्रमण ने गांधीनगर के कोबा में कहा कि बुधवार से पर्युषण प्रारम्भ हो रहा है। यह समय जप, तप, धर्म-ध्यान, साधना, स्वाध्याय आदि में लगाने का प्रयास करना चाहिए। इन आठ दिनों में आदमी को बराबर धर्म-ध्यान, साधना, आराधना, तप, त्याग आदि से धार्मिक लाभ उठाने का प्रयास भी करना चाहिए।
पालीताणा के जैन देरासरों में पर्युषण के आठ दिन भगवान के लिए भव्य अंग-रचनाएं की जाएगी यानी आंगी सजाई जाएगी। जैन धर्मावलंबियों का पर्युषण पर्व तप और आराधना के साथ मनाया जाएगा। उपाश्रयों में सामयिक समेत के आयोजन होंगे। जैन मंदिरों को सजाया जाएगा और बुधवार सुबह से ही तीर्थंकर भगवंत की प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए भीड़ उमड़ेगी।
Hindi News / Ahmedabad / जैन समुदाय का पर्युषण पर्व आज से