पुलिस ने कराई युवती की आवाज में बात
पुलिस को शुरू में लगा कि दुर्गेश झूठ बोल रहा है। पुलिस ने उससे कहा कि युवती की आवाज में बात करे। उसे फोन मिलाकर दिया गया। उसने सुरीली आवाज निकाली। सामने वाले से कहा कि अपना ध्यान रखो। उसे अकेला मत छोड़ना। दुनिया बहुत खराब है। आरोपित का अंदाज देखकर पुलिस हैरान रह गई। आरोपित के पास से दो मोबाइल बरामद हुए हैं। दर्जनों अवैध खातों की जानकारी मिली है।
फेसबुक से की थी दोस्ती, 1.42 लाख ठगे
एडीसीपी सिटी आदित्य ने बताया कि खंदारी निवासी दीपक सिंह के साथ 1.42 लाख की ठगी हुई। उसने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती हुई। वह फोन पर बात करने लगी। उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा। ट्रेडिंग में मुनाफा कराने का झांसा दिया। शुरू में मुनाफा कराया। बाद में 1.42 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मनोहर एन्क्लेव, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) निवासी दुर्गेश सिंह तोमर को पकड़ा। उसने इंदौर से इंजीनियरिंग की है। एक सॉफ्टवेयर बनाया था। वह ट्रेडिंग में मुनाफे के तरीके बताया करता था।