scriptVat Purnima Vrat Upay 2025: जादुई हैं वट पूर्णिमा की रात के उपाय, रिश्ते में प्रेम और धन दौलत बढ़ेगी | Vat Purnima Vrat Upay 2025 Vat Purnima Remedies magical love in relationship wealth in life Astro Tips increase | Patrika News
पूजा

Vat Purnima Vrat Upay 2025: जादुई हैं वट पूर्णिमा की रात के उपाय, रिश्ते में प्रेम और धन दौलत बढ़ेगी

Vat Purnima Remedies: ज्येष्ठ पूर्णिमा का हिंदू सभ्यता में बड़ा महत्व है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं। साथ ही वट पूर्णिमा की रात के उपाय आपके जीवन में रंग और खुशियां भर सकते हैं। सुख समृद्धि बढ़ा सकते हैं।

भारतJun 10, 2025 / 12:05 pm

Pravin Pandey

Vat Purnima Vrat Upay 2025

Vat Purnima Vrat Upay 2025: वट पूर्णिमा की रात के ये उपाय (Photo Credit: Freepik)

Vat Purnima Vrat Upay 2025 : वट पूर्णिमा व्रत वट सावित्री व्रत के 15 दिन बाद मनाया जाता है। दक्षिण पश्चिम भारत में इसका अधिक प्रचलन है। इसका पूजा विधान वट सावित्री व्रत की तरह ही है।

इसके अलावा उत्तर भारत में भगवान शंकर, भगवान विष्णु की पूजा, स्नान, दान की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके सभी पापों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही इस दिन दान से पितरों को मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही वट पूर्णिमा के उपाय से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं, आइये जानते हैं कैसे करें

विवाह में आ रही अड़चन तो करें ये उपाय


ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन ऐसे लोगों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है जिनका विवाह होते होते रूक जाता है या फिर उसमें किसी प्रकार की कोई बाधा आ रही होती है। ऐसे लोग ज्येष्ठ पूर्णिमा पर सफेद कपड़ा पहनकर शिवजी का अभिषेक करें और महादेव की पूजा करें तो विवाह में आने वाली हर समस्या दूर हो सकती है। आइये जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा के विशेष उपाय


बिजनेस में लाभ का वट पूर्णिमा उपाय


धार्मिक ग्रंथों के अनुसार पीपल के पेड़ में आज के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी निवास करती हैं। इसलिए यदि कोई व्यक्ति एक लोटे में पानी भर कर उसमें कच्चा दूध और बताशा डालकर पीपल के पेड़ को अर्पित करता है तो इससे उस व्यक्ति को रुका हुआ धन प्राप्‍त होगा और उसे बिजनेस में भी लाभ मिलेगा।


पति भी कर सकता है ये उपाय


वट पूर्णिमा की रात दंपती को चंद्र देव को दूध से अर्घ्य देना चाहिए। इससे उनके जीवन में आ रही हर छोटी-बड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। यह काम चाहे पति या पत्‍नी कोई भी कर सकता है।


भाग्य चमक जाएगा इस उपाय से


वट पूर्णिमा की रात यदि कोई किसी कुएं में एक चम्‍मच दूध डालता है तो उसका भाग्‍य चमक सकता है। साथ ही यदि उसे किसी भी जरूरी कार्य में कोई बाधा आ रही होती है तो वो भी तुरंत दूर हो जाती है।


ग्रह दोष हो जाएंगे दूर


यदि किसी जातक की जन्म कुंडली में ग्रह दोष है तो उसे दूर करने के लिए वट पूर्णिमा पर पीपल और नीम की त्रिवेणी के नीचे विष्णु सहस्त्रनाम या शिवाष्टक का पाठ करना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Jyeshtha Purnima Puja: ये है ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट पूर्णिमा की सरल पूजा विधि, जानें ज्येष्ठ पूर्णिमा के आसान उपाय

संपन्नता आएगी इस उपाय से


ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी की तस्वीर पर 11 कौड़ियां चढ़ाकर उस पर हल्‍दी से तिलक लगाएं। इसके बाद अगली सुबह इन्‍हें किसी लाल कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

रिश्ते की परेशानी हो जाएगी दूर

यदि आपके घर में रोजाना क्लेश होते हैं तो आज रात भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें। साथ ही अपने घर में घी का एक दीपक जलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और रिश्तों में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।


पति को मिलती है लंबी उम्र


वट पूर्णिमा व्रत में विधि विधान से वट वृक्ष की पूजा और व्रत से पति को लंबी उम्र मिलती है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Worship / Vat Purnima Vrat Upay 2025: जादुई हैं वट पूर्णिमा की रात के उपाय, रिश्ते में प्रेम और धन दौलत बढ़ेगी

ट्रेंडिंग वीडियो