scriptRussia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्ध-विराम! पुतिन ने किया ऐलान | Russia-Ukraine War: Vladimir Putin declares 3 day ceasefire from May 8 to May 10 | Patrika News
विदेश

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्ध-विराम! पुतिन ने किया ऐलान

Ceasefire In Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर विराम लगने का ऐलान हो गया है और यह ऐलान खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया है। हालांकि यह युद्ध-विराम दीर्घकालीन नहीं होगा।

भारतApr 29, 2025 / 09:30 am

Tanay Mishra

Vladimir Putin

Vladimir Putin

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 3 साल से भी ज़्यादा समय बीतने के बाद भी अब तक इसका अंत नहीं हुआ है। युद्ध की शुरुआत में लगा था कि रूसी सेना कुछ दिन में ही जीत हासिल कर लेगी, लेकिन लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है और इसकी वजह से काफी तबाही भी मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। हालांकि अब इस दोनों देशों के बीच युद्ध-विराम लागू होने वाला है। इस बात का ऐलान खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने किया है।

पुतिन ने किया 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान

पुतिन ने सोमवार को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) पर 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान कर दिया है। यह सीज़फायर 8 मई को मध्य-रात्रि से लागू होगा और 11 मई तक रहेगा।

किस वजह से पुतिन ने लिया यह फैसला?

8 मई को दूसरे विश्व युद्ध में ‘विक्ट्री डे’ माना जाता है। इस दिन 1945 में यह युद्ध खत्म हुआ था। इसी अवसर पर हर साल कई वेस्टर्न देशों में ‘विक्ट्री डे’ का जश्न मनाया जाता है और इसी वजह से पुतिन ने 3 दिन के युद्ध-विराम का ऐलान किया।

30 दिनों के युद्ध-विराम के लिए यूक्रेन तैयार

पुतिन के 3 दिन के सीज़फायर की घोषणा के बाद यूक्रेनी विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा (Andrii Sybiha‎) ने कहा कि अगर रूस वास्तव में शांति चाहता है, तो उसे तुरंत स्थायी युद्ध-विराम करना चाहिए। सिबिहा ने इस बात पर जोर दिया कि यूक्रेन कम से कम 30 दिनों के लिए स्थायी, विश्वसनीय और पूर्ण युद्ध-विराम के लिए तैयार है, जिससे इस युद्ध को पूरी तरह से खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कम बढ़ाया जा सके।

यह भी पढ़ें

आरएसएफ ने सूडान में फिर मचाया आतंक, 31 लोगों को उतारा मौत के घाट

Hindi News / World / Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्ध-विराम! पुतिन ने किया ऐलान

ट्रेंडिंग वीडियो