मानसून की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत
नेपाल में मानसून की वजह से अब तक इस सीज़न में 43 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ के कारण 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई। बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हुई। लैंडस्लाइड्स से 14 लोगों ने दम तोड़ दिया।
116 लोग घायल
नेपाल में मानसून की वजह से 116 लोग घायल भी हुए हैं। बाढ़ के कारण 7 लोग घायल हुए हैं। बिजली गिरने से 95 लोग घायल हुए हैं। लैंडस्लाइड्स के कारण 14 लोग घायल हुए हैं।
16 लोग अभी भी लापता
नेपाल में मानसून की वजह से आई बाढ़ और लैंडस्लाइड्स के चलते लापता हुए लोगों में से 16 लोग अभी भी नहीं मिले हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
कई घरों-इमारतों, व्हीकल्स, सड़कों को पहुंचा नुकसान
मानसून की वजह से नेपाल में सिर्फ जान का ही नहीं, बल्कि माल का भी नुकसान हुआ है। इसके कारण कई घरों-इमारतों, व्हीकल्स और सड़कों को नुकसान पहुंचा है।