scriptइज़रायल-ईरान युद्ध का पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर गंभीर असर, लोगों को हो रही परेशानी | Israel-Iran War affecting border province Balochistan of Pakistan | Patrika News
विदेश

इज़रायल-ईरान युद्ध का पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर गंभीर असर, लोगों को हो रही परेशानी

Israel-Iran War Impact On Balochistan: इज़रायल-ईरान युद्ध भले ही खत्म हो गया है, लेकिन पाकिस्तान के ऐसे प्रांत पर इसका गंभीर असर पड़ा है जिसकी बॉर्डर ईरान से लगती है। हम बात कर रहे हैं बलूचिस्तान की।

भारतJun 25, 2025 / 06:19 pm

Tanay Mishra

Baloch villagers

Baloch villagers (Photo – Balochistan Post on social media)

इज़रायल (Israel) और ईरान (Iran) के बीच चल रहा युद्ध अब खत्म हो चुका है। दोनों देशों ने सीज़फायर पर सहमति जता दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इज़रायल और ईरान से शांति बनाए रखने की अपील की है। करीब 12 दिन चले इस युद्ध का असर दोनों देशों पर पड़ा। इज़रायल और ईरान, दोनों को ही इस युद्ध का खामियाजा भुगतना पड़ा। हालांकि एक और देश भी है जिसके एक प्रांत पर इस युद्ध का गंभीर असर पड़ा है। हम बात कर रहे हैं पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत की, जिसकी बॉर्डर, ईरान से लगती है।

बलूचिस्तान पर क्यों पड़ा गंभीर असर?

इज़रायल और ईरान के बीच युद्ध की वजह से पाकिस्तान ने बलूचिस्तान की ईरान से लगने वाली बॉर्डर को बंद कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यह फैसला लिया था और अब बॉर्डर खोल दी गई है, लेकिन करीब 12 दिन चले युद्ध का बलूचिस्तान पर गंभीर असर पड़ा है।
यह भी पढ़ें

भारतीय कमांडर अभिनंदन को पाकिस्तान में पकड़ने वाले मेजर को आतंकियों ने मार गिराया

लोगों को हो रही परेशानी

इज़रायल-ईरान के युद्ध की वजह से बलूचिस्तान में पैदा हुए हालातों से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे लोग जिनकी हाल ही में शादी हुई है, उनके ईरान में रहने वाले रिश्तेदार बलूचिस्तान नहीं आ पाए। कई ऐसे लोग जिन्हें ईरान जाना था, वो बलूचिस्तान में ही फंस गए। इतना ही नहीं, युद्ध की वजह से प्रांत में खाद्यान्न की कमी, पेट्रोल-डीज़ल की सप्लाई में देरी से कीमत का बढ़ना, बेरोजगारी का जोखिम, ईरान से मंगाने वाले सामान का बॉर्डर पर अटकना, बिजली की समस्या, व्यापार पर असर जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

Hindi News / World / इज़रायल-ईरान युद्ध का पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर गंभीर असर, लोगों को हो रही परेशानी

ट्रेंडिंग वीडियो