पाकिस्तानी प्रतिक्रिया,”सीधी युद्ध घोषणा : शहबाज़ शरीफ़
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस हमले को “सीधी युद्ध घोषणा” बताते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग की है। पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
आंतरिक हलचल और अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया
रावलपिंडी शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है और नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन और यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।
क्या था रावलपिंडी स्टेडियम का महत्व ?
यह स्टेडियम सिर्फ एक खेल मैदान नहीं बल्कि पाकिस्तान की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक माना जाता था। भारत-पाक के कई ऐतिहासिक मैचों का साक्षी रहा यह मैदान अब युद्ध की राख में तब्दील हो चुका है।
भारतीय विदेश मंत्रालय : आगे की रणनीति
भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अगर पाकिस्तान द्वारा सीमापार आतंकी गतिविधियाँ बंद नहीं की गईं, तो ऐसे जवाबी हमले भविष्य में और भी तेज़ होंगे।