ई-रिक्शा ने मचाई धूम
ई-रिक्शा ने कई देशों में धूम मचाई हुई है। कम दूरी के सफर के लिए काफी कम किराए में ई-रिक्शा लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा देता है। सामान के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी ई-रिक्शा एक अच्छा ऑप्शन है।भारत समेत कई देशों में धड़ल्ले से चलता है ई-रिक्शा
भारत (India) में लगभग हर शहर की सड़कों पर ई-रिक्शा धड़ल्ले से चलता है। कम किराए के साथ ही यह काफी सुविधाजनक भी है। भारत के अलावा और कई देशों में भी ई-रिक्शा का क्रेज़ बढ़ रहा है। आइए ऐसे देशों की लिस्ट पर नज़र डालते हैं।◙ पाकिस्तान
◙ चीन
◙ जापान
◙ बांग्लादेश
◙ श्रीलंका
◙ नेपाल
◙ भूटान
◙ थाईलैंड
◙ मलेशिया
◙ ताइवान
◙ मैक्सिको
◙ दक्षिण अफ्रीका
◙ मिस्त्र
◙ नाइजीरिया
◙ इथियोपिया
◙ तंजानिया
◙ मोजाम्बिक
BRICS Summit: पीएम मोदी के लिए ब्राज़ील में होगा खास डिनर, नाराज़ हुए चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग
कई देशों में भारत करता है एक्सपोर्ट
भारत सिर्फ अपने लिए ही नहीं, दूसरे देशों के लिए भी ई-रिक्शा और इसके पार्ट्स बना रहा है। जानकारी के अनुसार भारत से नेपाल, भूटान, मैक्सिको, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया, मिस्त्र, नाइजीरिया, केन्या, बांग्लादेश और तंजानिया जैसे देशों में भारत ही ई-रिक्शा और इसके पार्ट्स एक्सपोर्ट करता है।पॉकेट-फ्रेंडली होने के साथ ही इको-फ्रेंडली भी
परिवहन के लिए पॉकेट फ्रेंडली साधन होने के साथ ही ई-रिक्शा दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरह इको-फ्रेंडली भी होते हैं। इससे कोई धुआं नहीं निकलता, जिससे पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता।