scriptएमपी के किन्नर का गजब का संकल्प, 2400 वर्ग फीट पर भव्य राम मंदिर का करा रहे निर्माण | Eunuchs will build a grand Ram temple on 2400 square feet in MP | Patrika News
विदिशा

एमपी के किन्नर का गजब का संकल्प, 2400 वर्ग फीट पर भव्य राम मंदिर का करा रहे निर्माण

Ram mandir- एमपी में एक और भव्य राम मंदिर बन रहा है। प्रदेश के गंजबासौदा के वेदांत आश्रम में यह विशाल मंदिर बनाया जा रहा है।

विदिशाApr 08, 2025 / 06:36 pm

deepak deewan

Eunuchs will build a grand Ram temple on 2400 square feet in MP

Eunuchs will build a grand Ram temple on 2400 square feet in MP

Ram Mandir – एमपी में एक और भव्य राम मंदिर बन रहा है। प्रदेश के गंजबासौदा के वेदांत आश्रम में यह विशाल मंदिर बनाया जा रहा है। इस राम मंदिर का निर्माण किन्नर मुन्ना मामा कराएंगे। मंदिर का विधि विधान से भूमिपूजन किया गया है। वेदांत आश्रम में रामनवमी के शुभ अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर की आधारशिला रखी गई। आश्रम के संस्थापक डॉ. राम कमलाचार्य वेदांती महाराज ने भक्तों को दूरभाष से संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर बहुत भव्य व अलौकिक होगा।
वेदांत आश्रम के महंत हरिहर दास महाराज प्रस्तावित राम मंदिर के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि सिद्ध बाबा जगन्नाथ दास महाराज की प्रेरणा और जगतगुरु रामानंदाचार्य डॉ. राम कमलाचार्य के आशीर्वाद से श्रीराम का यह मंदिर बनाया जा रहा है।
खास बात यह है कि श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण समाजसेवी और धार्मिक व्यक्तित्व किन्नर मुन्ना मामा नायक करा रहे हैं। भूमिपूजन के अवसर पर मुन्ना मामा, विधायक हरिसिंह रघुवंशी, नपा अध्यक्ष शशि यादव, बीजेपी नेता राजेश तिवारी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें

एमपी में फिर बहने लगी पुरानी बड़ी नदी, उद्गम स्थल पर निकली पानी की धार

यह भी पढ़े : एमपी में मंत्री के अफसर की पत्नी से छेड़छाड़, 48 वर्षीय पीड़िता के साथ की अश्लील हरकतें

अलौकिक होगा श्रीराम मंदिर-डॉक्टर वेदांती


वेदांत आश्रम के संस्थापक डॉ. राम कमलाचार्य वेदांती महाराज ने इस अवसर पर आए लोगों को दूरभाष से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम जानकी मंदिर भव्य और अलौकिक होगा। यह अद्वितीय मंदिर होगा जो अपनी अध्यात्मिक ऊर्जा से नगर को विभोर करेगा। डॉक्टर वेदांती ने कहा कि राम मंदिर लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण उपलब्ध कराएगा।
बता दें कि अयोध्या में श्रीराम निर्माण के लिए भी किन्नर मुन्ना मामा ने 5 लाख 1 हजार रुपए दिए थे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के नाम इस राशि का चेक दिया था। किन्नर होने के बावजूद वे अपने घर में नियमित रूप से भगवान श्रीराम की पूजा करते हैं।

श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण 2400 वर्ग फीट जमीन पर

श्रीराम जानकी मंदिर का निर्माण 2400 वर्ग फीट जमीन पर किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले महंत हरिहर दास महाराज ने बताया कि निर्माणाधीन मंदिर का निर्माण करीब एक करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। प्रस्तावित मंदिर दक्षिण भारत द्रविड़ शैली के आधार पर निर्मित किया जाएगा।

Hindi News / Vidisha / एमपी के किन्नर का गजब का संकल्प, 2400 वर्ग फीट पर भव्य राम मंदिर का करा रहे निर्माण

ट्रेंडिंग वीडियो