scriptUnnao weather havoc: आज रात में मूसलाधार बारिश का अलर्ट आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी | Unnao weather havoc: Heavy rain alert tonight, lightning warning | Patrika News
उन्नाव

Unnao weather havoc: आज रात में मूसलाधार बारिश का अलर्ट आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Unnao weather havoc, Heavy rain alert tonight उन्नाव में अपरण 3 बजे अचानक मौसम ने करवट बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी घटना हुई। आफत की बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ।

उन्नावJun 19, 2025 / 07:27 pm

Narendra Awasthi

Unnao weather havoc‌ पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आज राहत मिली। जब उन्नाव में जमकर बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से जान माल का भी नुकसान हुआ है। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। आगामी 20 जून को दिन में 41 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत बारिश का अनुमान जताया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। जिससे गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शुक्रवार 27 जून तक लगातार बारिश होगी। लेकिन यह रुक-रुक कर होगी। तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी में भी कमी आई है।
यह भी पढ़ें

कानपुर डीएम और सीएमओ विवाद: मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल तलब, भाजपा दो भागों में बटी

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। जो यह बताता है कि आज देर रात में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 20 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय 40 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात के समय आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 23 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 21 जून का तापमान 27 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 54 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी मिल रही है। रविवार 22 जून का तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहेगा और 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 23 जून का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहेगा और 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। मंगलवार 24 जून का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 25 से 28 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 25 जून को तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहेगी। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। गुरुवार 26 जून का तापमान 28 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहेगा। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शुक्रवार सहित 27 जून को का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शनिवार 28 जून का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहेगा 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Hindi News / Unnao / Unnao weather havoc: आज रात में मूसलाधार बारिश का अलर्ट आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो