आज शाम से ही हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम से बूंदाबांदी हो रही है। जिससे तापमान में काफी कमी आई है। इस दौरान उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग ने 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है।
कैसा रहेगा उन्नाव में 17 जुलाई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 17 जुलाई को झमाझम बारिश होगी। सुबह से ही बदल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश होगी। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 12 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। रात को भी बारिश होने के विषय में जानकारी दी गई है। इस दौरान पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।
कैसा रहेगा 24 जुलाई तक का मौसम?
शुक्रवार 18 जुलाई का तापमान 26 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार को 28 से 35 डिग्री के बीच तापमान होगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रविवार का तापमान 29 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। बूंदाबांदी होने की संभावना है। सोमवारी 21 जुलाई से फिर मौसम में बदलाव आएगा और 24 जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना है।