उत्तर प्रदेश के उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने 112 पर फोन करके जानकारी दी कि उसके घर में तेल का अवैध व्यापार किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 की टीम को जानकारी सही मिली। भारी मात्रा में अवैध भंडारण पाया गया। 112 ने यह जानकारी थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची औरास थाना पुलिस ने अवैध डीजल और पेट्रोल को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर को जानकारी दी। थाना में संगत धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ?
पूछताछ में पत्नी ने बताया कि पति उसे रोजाना प्रताड़ित करते हैं। जिसके कारण उन्होंने पति के अवैध कार्यों की जानकारी पुलिस को दी। पति ने बताया कि वह सस्ते में पेट्रोल, डीजल खरीद करके इकट्ठा करता था और लोगों को महंगे दामों में बेचता था। अवैध तेल का व्यापार कर रहा था। घर से 300 लीटर पेट्रोल और 190 लीटर डीजल बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।