scriptएमपी में बनेंगे 19 ब्रिज, मिली मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट | 19 bridges to be built in MP ujjain, approval granted, see full list | Patrika News
उज्जैन

एमपी में बनेंगे 19 ब्रिज, मिली मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

MP News: 19 ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से कुछ का निर्माण शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौ ब्रिज निर्माण के लिए हाल ही में भूमिपूजन किया है। स्वीकृत सभी ब्रिज को वर्ष 2027 अंत से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

उज्जैनAug 12, 2025 / 10:55 am

Avantika Pandey

19 bridges to be built in MP ujjain

19 bridges to be built in MP ujjain

MP News: सिंहस्थ-28 को लेकर शहर में सडक़ के साथ ब्रिज का भी जाल तैयार होगा। पीडब्ल्यूडी सेतु निगम करीब 452 करोड़ रुपए से 19 ब्रिज का निर्माण करेगा। इनके बनने से पूरी शहरी सीमा व आसपास तीर्थों का सर्किट तैयार हो जाएगा, जो सिंहस्थ के दौरान भीड़ नियंत्रण में खासा उपयोगी साबित होगा।
सिंहस्थ-16 के दौरान शहर को करीब 11 आरओबी और पुल की सौगात मिली थी। अब सिंहस्थ-28 में इससे भी अधिक ब्रिज मिलने वाले हैं। अब तक 19 ब्रिज के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें से कुछ का निर्माण शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नौ ब्रिज निर्माण के लिए हाल ही में भूमिपूजन किया है। स्वीकृत सभी ब्रिज को वर्ष 2027 अंत से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।

नए-पुराने ब्रिज से ऐसे बनेगा तीर्थ सर्किट

इंदौर रोड से आने वालों को चिंतामण रेलवे स्टेशन मार्ग पर फोरलेन ब्रिज मिलेगा। लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर भी नया ब्रिज मिलेगा। एक अन्य विकल्प कर्कराज मंदिर पार्किंग और नृसिंहघाट ब्रिज के समानांतर ब्रिज के रूप में उपलब्ध होगा, जो भूखी माता क्षेत्र में पहुंचाएगा। इसी तरह मंगलनाथ क्षेत्र में आने पर मंगलनाथ मंदिर के पीछे कमेड के नाले पर नया ब्रिज, अंगारेश्वर से सिद्धवट तक ब्रिज मिलेगा। मक्सी रोड लालपुर पर निर्माणाधीन आरओबी के समानांतर एक और ब्रिज मिलेगा। देवासरोड पर हामूखेड़ी क्षेत्र से तपोभूमि क्षेत्र को जोडऩे के लिए ब्रिज के साथ सडक़ मिलेगी।

समानांतर ब्रिज से क्राउड मैनेजमेंट में मदद

सिंहस्थ में करीब 30 करोड़ लोगों के आने का अनुमान है। ऐसे में तब भीड़ नियंत्रण यातायात प्रबंधन बड़ी चुनौती होगी। इसके दृष्टिगत ऐसे स्थानों पर भी ब्रिज बनाए जा रहे हैं, जहां पहले से पुल उपलब्ध हैं। पुराने पुल के समानांतर नए ब्रिज बनाने से भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक डायवर्शन में बड़ी मदद मिलेगी।
सिंहस्थ में आवश्यकता पडऩे पर ऐसे स्थानों पर एक ब्रिज आने तो दूसरा जाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। अभी लालपुल, नृसिंहघाट, मंगलनाथ-कमेड, पीपलीनाका-भैरवगढ़ जैल मार्ग, ओखलेश्वर पुल, फ्रीगंज आरओबी, वाकणकर ब्रिज, लालपुर मक्सीरोड, आईटीआई मक्सीमार्ग पर ब्रिज के समानांतर नए ब्रिज बनाए जाना है।
सिंहस्थ में श्रद्धालु और पर्यटकों का सुलभ आगम-निर्गम प्राथमिकता रहेगी। भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन के दृष्टिगत आवश्यक विभिन्न स्थानों पर ब्रिज निर्माण की योजना है। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण किए जाएंगे।– रौशनकुमार सिंह, कलेक्टर

ये नए ब्रिज बनेंगे

  1. इंदिरागांधी चौराहे से चामुंडामाता मंदिर चौराहे तक फ्रीगंज आरओबी के समानांतर आरओबी।
    लागत: 58 करोड़ रुपए।
    स्थिति: निर्माण प्रारंभ
  2. उज्जैन बडऩगर मार्ग पर आरओबी।
    लागत: 4.86 करोड़ रुपए।
    स्थिति- कार्य प्रगतिरत।
  3. विक्रमनगर कड़छा आरओबी
    लागत: 25.44 करोड़ रुपए।
    स्थिति: कार्य प्रगतिरत
  4. हरिफाटक से रिंग रोड, वाकणकर ब्रिज समानांतर ब्रिज
    लागत: 15.18 करोड़ रुपए।
    स्थिति: भूमिपूजन हुआ।
  5. मंगलनाथ-कामेड पर नाले के उपर समानांतर सब मर्सिबल ब्रिज।
    लागत: 8.55 करोड़ रुपए।
    स्थिति- भूमिपूजन
  6. पीपलीनाका से भैरवगढ़ मार्ग पर पूर्व से निर्मित ब्रिज के समानांतर ब्रिज।
    लागत: 14.51 करोड़ रुपए।
    स्थिति: भूमि पूजन
  7. कर्कराज पार्किंग से भूखीमाता लालपुल पहुंच मार्ग पर शिप्रा नदी पर फोरलेन ब्रिज।
    लागत: 16.90 करोड़ रुपए।
    स्थिति: भूमि पूजन
8.त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी के पीछे ग्राम सिंकदरी की ओर शिप्रा नदी पर 4 लेन पुल।
लागत: 24.81 करोड़ रुपए।
स्थिति: 30 जून को एलओए जारी
  1. गऊघाट पाला से सावराखेड़ी की ओर शिप्रा नदी पर प्रस्तावित 4 लेन पुल।
    लागत: 28.14 करोड़ रुपए।
    स्थिति: 30 जून को एलओए जारी
  2. ओखलेश्वर पुल के समानांतर शिप्रा पर पुल ।
    लागत: 13.99 करोड़ रुपए
    स्थिति: निविदा पुन: आमंत्रित
  3. नृसिंह घाट पर पूर्व से बने ब्रिज के समानांतर ब्रिज।
    लागत: 10.40 करोड़ रुपए।
    स्थिति: भूमि पूजन हुआ
  4. तपोभमि से हामूखेड़ी मार्ग, शिप्रा पर बिज व सडक़।
    लागत: 18.32 करोड़ रुपए
    स्थिति: भूमि पूजन
  5. काल भैरव मंदिर से भैरवगढ़ जेल सिद्धवट से भैरवगढ़ जेल चौराहा व सिद्धवट से अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंच मार्ग सडक़ के साथ
    लागत: 14.56 करोड़ रुपए।
    स्थिति: भूमि पूजन हुआ
14.केडी गेड गोंसा रोड पर शिप्रा नदी पर 4 लेन पुल निर्माण सडक़ के साथ।
लागत: 19.99 करोड़ रुपए।
स्थिति: भूमिपूजन
  1. कार्तिक चौक शंकराचार्य चौराहा छोटा (पुल शिप्रा) नदी पर पुल-
    लागत: 43.82 करोड़ रुपए।
    स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।
  2. लालपुल के डाउन स्ट्रीम में रेलवे पुल के समानांतर शिप्रा नदी पर फोरलेन ब्रिज
    लागत: 17.32 करोड़ रुपए।
    स्थिति: टेंडर हो चुके हैं।
  3. उज्जैन लालपुर मक्सी मार्ग पर निर्माणाधीन आरओबी के अलावा एक और आरओबी
    लागत: 46.52 करोड़ रुपए।
    स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।
  4. उज्जैन मक्सी मार्ग पर उज्जैन शहर में आइटीआई के सामने पुल के समानांतर आरओबी
    लागत: 52.03 करोड़ रुपए।
    स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।
  5. इंदौर मार्ग से चिंतामन रेलवे स्टेशन मार्ग पर शिप्रा नदी पर नवीन फोरलेन पुल
    लागत: 18.71 करोड।
    स्थिति: टेंडर बुलाए जा चुके हैं।

Hindi News / Ujjain / एमपी में बनेंगे 19 ब्रिज, मिली मंजूरी, देखें पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो