प्राथमिक जांच में आपसी विवाद के चलते हत्या करना सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मृतका का आरोपी के घर आना-जाना था। रात को किसी बात पर विवाद होने पर आरोपी ने हत्या कर दी। सुबह शव मिलने की सूचना पर सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान चित्रावास सरिया फला निवासी सविता गरासिया पत्नी जोगाराम (35) के रूप में हुई है। बताया कि महिला के गले में फंदा लिपटा हुआ मिला था। फंदे में ही एक लकड़ी भी बंधी हुई थी।
उदयपुर में मृत व्यक्ति की चलने लगी सांसें… धरी रह गई अंतिम संस्कार की तैयारियां, मातम का माहौल खुशी में बदला
नरेगा में मजदूरी कर तीन बच्चों को पाल रही थी महिला
चित्रावास गांव की सरपंच किरण गरासिया ने बताया कि किसी ने महिला की हत्या कर दी। मृतक महिला के पति जोगाराम का पांच साल पहले निधन हो चुका है, वे बीमार थे। महिला नरेगा में मजदूरी करते हुए अपने तीन बच्चों को पाल रही थी। इनमें सबसे छोटा छह साल का लड़का और 10 व 15 साल की दो लड़कियां हैं। मां की मौत के बाद अब बच्चे अकेले हो गए हैं और उन्हें पालने वाला कोई नहीं है।
सुबह बच्चे उठे तो मां पास नहीं थी
तीनों बच्चे अपनी मां के पास रोज की तरह रात को सोए थे। जब वे सुबह उठे तो उनके पास मां नहीं थी। बच्चों ने आस-पड़ोस में सूचना दी, जिसके बाद इधर-उधर मां की तलाश की गई तो घर से करीब 100 मीटर पर महिला का शव मिला।