एक साथ बड़ी तेजी से संभावनाएं, आशंकाएं बढ़ गई
सर्राफा व्यवसायी सोमवार को नए आंकड़े के साथ बाजार खुलने का इंतजार कर रहे थे। उम्मीद थी कि भाव में कुछ सुधार होगा, लेकिन भाव में और तेजी देखी गई। एक साथ बड़ी तेजी से संभावनाएं, आशंकाएं बढ़ गई है। जिस तरह से चांदी ने तेजी पकड़ी है, निकट भविष्य में भाव कम होने के आसार कम और बढ़ने की संभावनाएं ज्यादा है। यहीं स्थिति रही तो आगामी दिनों में भी भाव में तेजी देखी जाएगी।आगे भी भाव में तेजी के आसार
अभी चांदी के भाव में तेजी है तो निवेशकों को सब्र रखना चाहिए। वैश्विक संकट के चलते यह स्थिति बन रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के भाव एक लाख 8 हजार और बाजार में एक लाख चार हजार है। आगे भी भाव में तेजी के आसार है।इंद्रसिंह मेहता, संरक्षक, श्री राजस्थान सर्राफा संघ
सोना-चांदी में निवेश कभी नहीं देगा नुकसान
सोने की तुलना में चांदी के भाव देरी से बढ़े हैं। ऐसे में आगामी समय में भी चांदी के भाव तेजी से बढ़ने के आसार बन रहे हैं। सोना-चांदी में निवेश कभी नुकसान नहीं देगा। निवेशकों को जब भी मौका मिले, भाव में सुधार के साथ निवेश करना चाहिए।यशवंत आंचलिया, अध्यक्ष, उदयपुर सर्राफा एसोसिएशन
Silver Price : सोने से भी अधिक तेजी से बढ़ रही चांदी की कीमतें, तोड़े सारे रेकॉर्ड, वो 4 बड़ी वजह क्या हैं, जानें
डॉलर में गिरावट, चांदी के बढ़ रहे भाव
रशिया और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव ने युद्ध का नया रूप लिया है। वैश्विक अशांति के साथ ही डॉलर में गिरावट आ रही है। ऐसे में चांदी के भाव बढ़ रहे हैं। वैसे तो जून-जुलाई में खरीद कम होती है, लेकिन हल्की फुल्की ग्राहकी चलती रहती है।महेंद्र सोजतिया, संचालक, सोजतिया ज्वेलर्स