कार्यक्रम (CM Vishnu Dev Sai) में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, चिंतामणि महाराज सांसद,
किरण सिंह देव विधायक जगदलपुर, गोमती साय विधायक पत्थलगांव, भूलन सिंह मरावी विधायक प्रेमनगर, शकुंतला सिंह पोर्ते विधायक प्रतापपुर, राम सेवक पैकरा अध्यक्ष वन विकास निगम, चन्द्रमणि पैकरा अध्यक्ष जिला पंचायत, स्वाति सिंह अध्यक्ष जनपद सूरजपुर व विमला सिंह सरपंच उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर रोजगार, लोन व कृषि मेला जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्र अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।
CM Vishnu Dev Sai: काला झंडा दिखाएगी युकां
बिश्रामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) के आज जिला मुख्यालय आगमन पर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेंद्र यादव के नेतृत्व में काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के खस्ताहाल सडक़, किसानों के यूरिया कमी, बढ़ते अपराध के मद्देनजर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बुधवार 20 अगस्त को सूरजपुर जिला मुख्यालय आगमन के दौरान काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। यादव ने बताया कि सडक़ों की स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि आमजन का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। किसानों को समय पर यूरिया की कमी होने से फसलों को नुकसान पहुंच रहा है।
अपराध का ग्राफ बढ़ते जा रहा है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार (CM Vishnu Dev Sai) द्वारा उक्त समस्याओं की ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर काला झंडा दिखाकर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया है।