scriptHighway : सोशल मीडिया पर बहस के बाद हाइवे पर दो पक्षों में फायरिंग, एक गंभीर | Highway Firing between two parties on the highway after an argument on social media | Patrika News
सहारनपुर

Highway : सोशल मीडिया पर बहस के बाद हाइवे पर दो पक्षों में फायरिंग, एक गंभीर

Highway : दो पक्षों में गोलियां चली तो एक युवक को गोली लगी। गोली लगने से घायल इस युवक को अस्पताल भर्ती कराया गया है।

सहारनपुरJun 28, 2025 / 11:13 pm

Shivmani Tyagi

SP

एसपी देहात सागर जैन

Highway : सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे पर दो पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक युवक ( Gun Shot ) गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। इसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। गागलहेड़ी पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिशें दे रही है। घटना के पीछे की वजह सोशल मीडिया ( Social Media ) पर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
घटना की जानकारी देते एसपी देहात सागर जैन
घटनाक्रम के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया ( Social Meia ) पर बहस के साथ हुई थी। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों से बहस शुरू हो गई और हाईवे पर आने के लिए कहा गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो गोलियां चल गई और इस हमले में एक युवक को गोली लगी। सूचना पर पहुंची गागलहेड़ी पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची। यहां एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विस्तार से समझिए पूरी घटना

गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के कोलकी टोल प्लाजा के पास दो गुट आपस में भिड़ गए। यहां एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में इसे अस्पताल ले जाया गया। हालत खराब देखकर चिकित्सकों ने इसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। हमलावरों की सीसीटीवी से शिनाख्त की जा रही है। सिटी के थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर के रहने वाले कैफ की सोशल मीडिया पर कुछ युवकों से बहस हो गई थी। इसी विवाद में दोनों पक्षों का कोलकी टोल प्लाजा पर आमना-सामना हो गया। इस दौरान इनमें गोलियां तक चल गई। मक्काबास निवासी 18 वर्षीय रिजवान पुत्र शोएब गोली लगने से घायल हो गया। गागलहेड़ी पुलिस घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। एसपी सिटी व्योम बिंदल का कहना है कि कि हमले के आरोपियों की शिनाख्त के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है।

जानिए ( Highway ) की घटना पर क्या बोले एसपी देहात

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि इस हमले में कई लोगों के नाम सामने आए हैं। एक युवक को गोली लगी है जिसका उपचार चल रहा है। घटना को लेकर पुलिस अलर्ट है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द सभी हमावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News / Saharanpur / Highway : सोशल मीडिया पर बहस के बाद हाइवे पर दो पक्षों में फायरिंग, एक गंभीर

ट्रेंडिंग वीडियो