– 5 दिन में 2 हजार से ज्यादा शिकायतें
अचानक बदले मौसम के बाद बिजली गुल होने की समस्या बढ़ गई है। पिछले 4-5 दिन में 2000 से ज्यादा उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराई है। यानी कंपनी के पास हर रोज औसत 400 से ज्यादा शिकायतें पहुंच रहीं हैं। बुधवार को तो इन शिकायतों की संख्या 600 के करीब पहुंच गई थी, जिनमें से करीब 40 शिकायतों का दूसरे दिन यानी गुरुवार शाम तक निराकरण नहीं हो सका। बुधवार सुबह से गुरुवार सुबह तक सबसे ज्यादा समस्या वैशाली नगर, मनोरमा कॉलोनी, तिली के साथ मकरोनिया क्षेत्र में हुई, जहां तीन से चार घंटे तक सप्लाई बंद रही।
– रात 12 के बाद बढ़ती है समस्या
शहर व मकरोनिया क्षेत्र में कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करते हैं, इसमें सुबह 8 से शाम 4 बजे तक, शाम 4 से रात 12 बजे और रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक का समय तय है। अधिकारियों के अनुसार सुबह व शाम वाली शिफ्ट में तीन-तीन कर्मचारियों की 6-6 टीमें फील्ड पर मौजूद रहती हैं, लेकिन रात 12 से सुबह 8 बजे के बीच केवल 2 टीम ही फील्ड पर रहती हैं, जबकि गर्मी व बारिश के मौसम में रात 12 बजे के बाद ही स्थितियां बिगड़ती हैं।
– किस फीडर में कितना लोड बढ़ा
फीडर, 8 जून, 12 जून दीनदयाल नगर, 100, 120 विश्वविद्यालय, 215, 235 करीला, 345, 385 पावर हाउस, 210, 255 सिविल लाइन, 85, 110 धर्मश्री, 70, 80 – नोट : आंकड़े बिजली कंपनी के अनुसार।
– फैक्ट फाइल
98 हजार उपभोक्ता 10 सब स्टेशन शहर में 06 फीडर 33केवी के 43 फीडर 11केवी के 980 ट्रांसफार्मर शहर में
– 20 प्रतिशत बढ़ गया लोड
तापमान बढऩे के बाद शहर व मकरोनिया के हर फीडर में लगभग 20 प्रतिशत लोड बढ़ गया है, जिसके कारण ट्रांसफार्मर फेल हो रहे हैं तो सप्लाई केबल में फॉल्ट हो रहे हैं। यहां तक की सब स्टेशनों के पावर ट्रांसफार्मर भी ट्रिप मार रहे हैं। तापमान घटने के बाद शहर की बिजली सप्लाई में समस्या नहीं आएगी। अशोक सोलंकी, मेंटेनेंस प्रभारी, शहर