पहली बार बेटियों की टोली भी मटकी फोड़ में हुई शामिल
पहली बार बेटियों की टोली भी मटकी फोड़ में प्रतियोगिता में शामिल हुई। बेटियों के उत्साह को देखते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस दौरान सांसद डॉ. लता वानखेड़े, खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय पदाधिकारी सुनील देव, गौरी यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विधायक भूपेंद्र कृष्ण भक्ति में झूम उठे और किया नृत्य
पूर्व विधायक भूपेंद्र सिंह सहित सभी अतिथि कृष्ण भक्ति में नृत्य करते हुए नजर आए। आयोजक विधायक शैलेंद्र जैन ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता को श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़ते हुए इसके सांस्कृतिक और धार्मिक चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन युवाओं में साहस, एकता और सहयोग की भावना का प्रतीक है।
प्रतियोगिता का परिणाम
इस प्रतियोगिता में अंबेडकर वार्ड, केशवगंज, काका गंज, विवेकानंद वार्ड, सूबेदार वार्ड, तुलसी नगर एवं संत रविदास वार्ड की टीमों ने भाग लिया। पहली बार खेल परिसर की बालिकाओं की टीम ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बालिकाओं के हौसले को देखते हुए उन्हें सांत्वना विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
ये रहे मौजूद
इस आयोजन में गौरव सिरोठिया, जगन्नाथ गुरैया, जिनेश साहू, अमित बैसाखिया, नीरज यादव, मेघा दुबे,श्रीकांत जैन, डब्बू साहू, मद्दू गुप्ता, मनीष चौबे, यश अग्रवाल, दीपक दुबे, राहुल वैद्य, रामेश्वर यादव, प्रासुख जैन, सतीश जैन, विकास केसरवानी, गोपी पंथी, निखिल अहिरवार, शैलेंद्र नामदेव, रिंकू नामदेव सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने भागीदारी की। प्रासुख जैन ने अतिथियों का आभार माना।