scriptनाबालिग को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार | Man arrested for raping a minor by threatening her | Patrika News
सागर

नाबालिग को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे उप जेल बंडा भेजा गया।

सागरAug 17, 2025 / 05:07 pm

Rizwan ansari

प्रतिकात्मक फोटो

अमेरिका में भारतीय मूल का व्यक्ति गिरफ्तार ( फोटो – प्रतिकात्मक )

थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे उप जेल बंडा भेजा गया।
पुलिस ने बताया कि पिपरिया इल्लाई निवासी 23 वर्षीय आरोपी आकाश अहिरवार ने क्षेत्र की एक नाबालिग के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले 6 माह से नाबालिग को डरा धमका रहा था। परेशान होकर जब नाबालिग ने परिजनों को आकाश की करतूत बताई तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Hindi News / Sagar / नाबालिग को धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो