script10 फीट लंबे अजगर ने बिल्ली को निगला, देखकर उड़े ग्रामीणों के होश | mp news 10-foot-long python swallowed cat villagers shocked | Patrika News
रीवा

10 फीट लंबे अजगर ने बिल्ली को निगला, देखकर उड़े ग्रामीणों के होश

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के ग्राम टिकुरी में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब 10 फीट लंबे अजगर ने बिल्ली को निगल लिया।

रीवाAug 04, 2025 / 03:58 pm

Himanshu Singh

MP News: मध्यप्रदेश के रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के ग्राम टिकुरी में 10 फीट लंबे अजगर ने बिल्ली को निगल लिया। जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों के द्वारा किसी तरह अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया। अजगर 10 फीट लंबा और 20 वजनी बताया जा रहा है।

दरअसल, एक किसान खेत में काम करने गया था। उसी दौरान उसे अजगर की आवाज सुनाई दी। जब पास जाकर देखा तो अजगर बिल्ली को निगलकर पड़ा हुआ था। बिल्ली को घंटो निगले रहने के कारण उसकी मौत हो गई। इसके बाद अजगर ने पेट से बिल्ली को बाहर निकाल दिया। इसके किसान ने मौके पर कई ग्रामीणों को एकत्रित कर लिया। जिसके बाद रेस्क्यू शुरु किया गया।

बारिश के रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं जीव-जंतु

बारिश के कारण जंगलों में रहने वाले जीव-जंतु के घरों में पानी भर जाने के कारण वह इधर-उधर भटकते हैं। जिससे कई बार वह खेतों तक पहुंच जाते हैं। इलाके में हुई इस घटना के बाद से किसान सतर्क हो गए हैं।

Hindi News / Rewa / 10 फीट लंबे अजगर ने बिल्ली को निगला, देखकर उड़े ग्रामीणों के होश

ट्रेंडिंग वीडियो