यह भी पढ़ें:
CG Crime: रायपुर से राजनांदगाव बेचने पहुंचा था, 34 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार घटनाक्रम के बाद भाजपा के बड़े नेता व पदाधिकारी सिर्फ घायलों से मिलने अस्पताल और गांव में पहुंचे, लेकिन घटना स्थल पहुंचकर अन्य पीड़ित ग्रामीणों से चर्चा कर मामले की सच्चाई जानने का प्रयास नहीं किए। निगम क्षेत्र का मामला होने के बाद भी महापौर मधुसूदन यादव ने भी गांव से अवैध रेत निकासी और
गोलीकांड से आक्रोशित हुए ग्रामीणों की पीड़ा को समझने का प्रयास नहीं किए, जबकि घायल रोशन मंडावी से मिलने के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचने में जरा भी देरी नहीं किए थे। वहीं एक भाजपा नेता घायल जितेंद्र साहू के घर दो से तीन बार पहुंचे थे। ग्रामीणों की माने तो घायलों के बयान बदलने के लिए भी उनसे बातचीत की गई थी। इस मामले में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि वे अभाविप से जुडे मामलों में कुछ नहीं कहेंगे। भाजपा से संबंधित पूरी जानकारी देंगे।
विपक्ष में बैठे कांग्रेस को बैठे-बिठाए बड़ा मुद्दा मिल गया है। कांग्रेसी इस मामले में पूरी सक्रियता के साथ भाजपा पर हमलावर बने हुए हैं। जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी मंगलवार को मोहड़ के घटना स्थल में पहुंचकर घायलों और ग्रामीणों से बातचीत की है। इसके बाद भाजपा और बड़े नेताओं पर बयान दिए। इस बयान के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने भाजपा सरकार के बचाव में तत्काल बयान जारी कर दिया, लेकिन अभाविप के जिला प्रभारी संजय सिंह को लेकर कुछ भी नहीं कहा।
रेत तस्करी में नाम आने के बाद पार्षद से किनारा मोहड़ वार्ड में कंयूनिस्टी पार्टी से पार्षद चुनाव जीतकर आए संजय रजक को रमन सिंह के समक्ष भाजपा में शामिल किया गया। सोशल मीडिया में जानकारी सांझा की गई। निगम में भाजपा के ४० पार्षद होने की बात सार्वजनिक रूप से कही गई, लेकिन पार्षद संजय रजक का रेत तस्करी मामले में नाम आने के बाद भाजपा उससे किनारा कर ली है। भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा है कि संजय रजक को भाजपा में शामिल नहीं किया गया है।