scriptइंतजार खत्म! लाड़ली बहनों के खाते में ‘1500 रुपए ट्रांसफर…’ | ladli behna yojana Wait Over 1500 hundred Transferred to Ladli Behna Accounts | Patrika News
राजगढ़

इंतजार खत्म! लाड़ली बहनों के खाते में ‘1500 रुपए ट्रांसफर…’

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को सिंगल क्लिक के जरिए सीएम डॉ मोहन यादव ने 1859 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की।

राजगढ़Aug 07, 2025 / 07:16 pm

Himanshu Singh

ladli behna yojana

फोटो- लाड़ली बहना योजना आधिकारिक वेबसाइट

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों इंतजार खत्म हो गया है। रक्षाबंधन से दो दिन पहले सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की करोड़ों बहनों के खाते में 1859 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। अगस्त महीने में 1250 की मासिक किस्त के साथ 250 रुपए रक्षाबंधन के अवसर पर ट्रांसफर किए गए हैं।

फूलों का तारों का सबका कहना है…

सीएम डॉ मोहन यादव गुरुवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ पहुंचे। उन्होंने फूलों का तारों का सबका कहना है..गाने के बीच बहनों पर फूल बरसाए। साथ ही मंच पर बहनों से राखी भी बंधवाई।

क्या बोले सीएम

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि भाई-बहन के रिश्ते से ज्यादा पवित्र रिश्ता कोई दूसरा नहीं होता। रक्षाबंधन पर अगर बहन-बेटियां घर आ जाएं तो लगता है जैसे दिवाली आ गई। हजारों साल से बड़ी से बड़ी सत्ता से टकराने की हिम्मत अगर कहीं से आती है तो वह बहनों की राखी और आशीर्वाद से ही आती है। बहनें भी बड़े से बड़े संकट में सबसे पहले भाई को ही याद करती हैं और भाई भी दौड़े चले आते हैं।

भाईदूज से खाते में आने शुरु होंगे 1500 सौ रुपए

लाड़ली बहना को मासिक 1250 सौ रुपए की किस्त के साथ शगुन के रूप में 250 रुपए अतिरिक्त ट्रांसफर किए गए हैं। सीएम ने ऐलान किया है कि साल 2028 तक बहनों के खाते में तीन हजार रुपए महीने आएंगे। ये हमारा संकल्प है। भाईदूज से आपके खाते में हर महीने 1500 सौ रुपए आएंगे। साल 2028 में तीन हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।

Hindi News / Rajgarh / इंतजार खत्म! लाड़ली बहनों के खाते में ‘1500 रुपए ट्रांसफर…’

ट्रेंडिंग वीडियो