700 दैनिक श्रमिकों में से मात्र 243 को ही श्रम सम्मान राशि मिल रही है। श्रम सम्मान राशि में हो रही अनियमितताओं पर भी चर्चा की। ईपीएफ (भविष्य निधि) सुविधा नहीं मिलने और नियमितीकरण एवं स्थायित्व से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों पर विचार-विमर्श किया।
CG News: अधिकांश श्रमिक अभी तक लाभ से वंचित
दैनिक श्रमिक कल्याण संघ पीडब्ल्यूडी के प्रदेश अध्यक्ष सोमनाथ साहू ने बताया कि यह तथ्य सामने आया कि विधानसभा संभाग अंतर्गत कार्यरत लगभग 700 दैनिक श्रमिकों में से मात्र 243
श्रमिकों को ही श्रम सम्मान राशि प्राप्त हुई है, जबकि फरवरी माह के लिए राशि का आवंटन होने के बावजूद अधिकांश श्रमिक अभी तक इस लाभ से वंचित हैं।
कई कर्मचारियों का पीईएफ यूएएन नंबर जारी नहीं हुआ है, जिससे उन्हें भविष्य निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। बैठक के दौरान प्रसल्भ त्रिपाठी को
विधानसभा संभाग अध्यक्ष तथा वंदना देवहरे को महिला संभाग अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में तय किया कि यदि संबंधित विभाग निराकरण नहीं किए तो श्रमिक संघ विधानसभा संभाग कार्यालय का घेराव करने को बाध्य होगा।