यह भी पढ़ें:
Weather Alert: बारिश मचा रहा तबाही… बिजली गिरने से एक युवक की मौत, आज भी कई जिलों में बरसेंगे बादल सोमवार को राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की भी संभावना है। अधिकतम
तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की बात मौसम विभाग ने कही है। इधर, मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछएक जगहों पर 40-50, तो कुछेक इलाकों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम दुर्ग: 41.2- 24.2
अंबिकापुर: 38.5- 26.4 जगदलपुर: 35.7- 23.9
पेंड्रारोड: 37.6- 25.4 बिलासपुर: 36.4-29.0
रायपुर: 35.3- 25.2 नवतपा 25 से, हेल्थ एडवाइजरी जारी नवतपा की शुरुआत इस बार 25 मई से हो रही है। इस दौरान नौ दिन तक भीषण गर्मी पडऩे के आसार हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ में हर जिले के हेल्थ एडवाइजरी जारी हो गई है। इसमें लोगों को दिन में 12 से 4 बजे तक घर से न निकलने की हिदायत दी गई है, साथ ही पर्याप्त पानी पीने और ठंडी चीजों का सेवन करने की सलाह दी गई है। सभी जिलों को इसे लेकर सतर्क रहने कहा गया है। जिलों में इसे लेकर स्वास्थ्य अमला विशेष तैयारी कर रहा है।