CG Weather News: गर्मी से कोई निजात नहीं
मंगलवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रह सकता है। गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। मौसम खुलने के बाद राजधानी में गर्मी बढ़ने लगी है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानोें पर 50 से 60 किमी की गति से हवा चल सकती है। हल्की से मध्यम वर्षा भी होगी। रायपुर में आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से कोई निजात नहीं मिलेगी। 42 डिग्री के साथ दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म
CG Weather News: 42 डिग्री के साथ दुर्ग प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री अंबिकापुर में रहा। पिछले 24 घंटे में बिलासपुर में 1.2 मिमी पानी गिरा। पेंड्रारोड व
अंबिकापुर में बौछारें पड़ीं। ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में बादल छंटने से तापमान में मामूली वृद्धि भी हुई।