रेस्टोरेंट पहुंचते ही गाली-गलौज, मारपीट सड्ढू में रहने वाला दसमीत चावला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। शनिवार की रात अपने दोस्त हरीश के साथ वीआईपी रोड के एलओडी रेस्टोरेंट गए। खाना खाने के बाद दोनों निकल रहे थे, उसी दौरान रात करीब 12.15 बजे हिस्ट्रीशीटर रोहित सिंह तोमर पहुंचा। उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पास पड़े डंडे से उसकी पिटाई करने लगा। इस बीच रेस्टोरेंट के बाउंसरों ने रोहित से डंडा छीन लिया। इसके कुछ देर बाद उसके निजी बाउंसर पहुंच गए। फिर दसमीत को पकड़कर पीटा गया। इस दौरान दसमीत ने अपने बड़े भाई दलजीत को जानकारी दी, तो रोहित उन्हें भी फोन पर जान से मारने की धमकी देने लगा।
तेलीबांधा में रातभर चल रहे रेस्टोरेंट-कैफे बने शराबखोरी का अड्डा आखिरकार रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर रोहित और उसके साथी भाग निकले। घटना की शिकायत दसमीत ने तेलीबांधा थाने में की। पुलिस ने रोहित और उसके बाउंसरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। तेलीबांधा इलाके में रातभर चल रहे कुछ रेस्टोरेंट-कैफे शराबखोरी का अड्डा बन गए हैं।
फायरिंग मामले में पुलिस ने निकाला था जुलूस पिछली बार हाइपर क्लब में देर रात फायरिंग हुई थी। इसमें भी रोहित शामिल था। इस मामले में पुलिस ने उसे पैदल घुमाया था। गुढ़ियारी थाने में उसके खिलाफ अपहरण, ब्लैकमेलिंग का मामला कायम है। इस मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन इसमें बड़ी आसानी से जेल से छूट गया। लगातार कई अपराध में उसका नाम आ चुका है। इसके बाद भी पुलिस उसके पुराने मामलों की जमानत रद्द नहीं करवा रही है।