CG Weather Update: मौसम में बदलाव शुरू
बंगाल की खाड़ी में एक तगड़ा सिस्टम बन रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश की संभावना बढ़ गई है। मानसून द्रोणिका का पूर्वी छोर पहले अरुणाचल प्रदेश की ओर चला गया था, जिससे प्रदेश में मानसून ब्रेक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। अब यह बंगाल की खाड़ी तक पहुंच गया है, जिससे ब्रेक की स्थिति समाप्त हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 अगस्त से प्रदेश में अच्छी बारिश शुरू होगी। मानसून ब्रेक की स्थिति अब समाप्त हो गई है और मौसम में बदलाव शुरू हो गया है।10 सालों में रायपुर में बारिश का ट्रेंड
वर्ष – 24 घंटे में बारिश – तारीख – मासिक वर्षा2014 – 30.8 – 5 – 189.2
2015 – 40.3 – 17 426.9
2016 – 73.4 – 6 229.3
2017 – 74 – 25 199.7
2018 – 72.7 – 27 448.3
2019 – 183.8 – 8 302.7
2020 – 152.4 – 28 448.6
2021 – 50 – 12 124.7
2022 – 118.2 – 10 426.9
2023 – 86.3 – 18 278.7
2024 65.1 07 340.1
रायपुर में 4 फीसदी कम 600.4 मिमी बारिश।