CG News: मानसून पहुंचने की घोषणा जल्दबाजी में कर दी
मौसम विभाग के अनुसार 8 से 10 जून के बीच अधिकतम
तापमान 43 से 44 डिग्री पर पहुंच सकता है। ये लू जैसे हालात हो सकते हैं। प्रदेश में तीन दिन के बाद तेज हवा और गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं।गत 28 मई को दंतेवाड़ा में मानसून की दस्तक के बाद प्रदेश में बारिश नहीं के बराबर हो रही है।
इससे पारा चढ़ गया है और गर्मी तेज हो गई है। मानसून दंतेवाड़ा से टस से मस नहीं हुआ है। खाड़ी में सिस्टम नहीं बनने के कारण मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसा लगता है कि मौसम विभाग ने प्रदेश में मानसून पहुंचने की घोषणा जल्दबाजी में कर दी।
राजधानी सबसे ज्यादा गर्म
शनिवार को राजधानी सबसे ज्यादा गर्म रही। दोपहर में तेज धूप से लोगों को परेशान हुई। रात का तापमान भी 27.7 डिग्री पर रहा। हालांकि यह सामान्य से मामूली कम है। इसके बावजूद रात काफी गर्म गुजर रही है। रविवार को कहीं-कहीं 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है।
बारिश की संभावना कम है। राजधानी में हल्के बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटे में नानगुर में 2 सेमी पानी गिरा। इसके अलावा कहीं भी वर्षा नहीं हुई।
CG News: नौतपा के 9 दिन राजधानी में तापमान
तारीख अधिकतम 25 मई 34.7 26 मई 34.1 27 मई 35.8 28 मई 35.6 29 मई 37.7 30 मई 37.8 31 मई 30.7 01 जून 37.2 02 जून 37.8