scriptBJP जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, दावेदारों में पूर्व विधायक भी.. शुरु हुआ मंथन! | CG News: After the Mandal level, the District Executive will be appointed in BJP | Patrika News
रायपुर

BJP जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, दावेदारों में पूर्व विधायक भी.. शुरु हुआ मंथन!

CG News: अब जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिला अध्यक्षों द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा..

रायपुरJun 25, 2025 / 12:13 pm

चंदू निर्मलकर

CG News, cg BJP

बीजेपी का झंडा, प्रतिकात्मक फोटो Patrika

CG News: भाजपा में मंडल स्तर पर कार्यकारिणी का गठन के बाद जिला स्तर की कार्यकारिणी का गठन शुरू होगा। जानकारी के अनुसार, भाजपा के 479 मंडलों में नई कार्यकारिणी का गठन हो चुका है। अब जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। जिला अध्यक्षों द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस दौरान जिले के सात मोर्चा प्रकोष्ठ में भी नई नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक जिलों की संख्या 36 हैं।

CG News: जिले के बाद प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी में होगी नई नियुक्ति

इसके बाद ही प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसमें युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति की जानी है। इन दोनों पदों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। सबसे ज्यादा युवा मोर्चा पर कार्यकर्ताओं की नजर है। दावेदार अपनी-अपनी दावेदारी संगठन के नेताओं के पास ठोक रहे हैं। हर दावेदार अपनी-अपनी उपलब्धि का बायोडेटा संगठन के सामने रख भी रखे हैं। इसी तरह भाजपा महिला मोर्चा के लिए महिला कार्यकर्ताओं द्वारा अध्यक्ष बनने के लिए जोर लगाया जा रहा है। कुछ पूर्व विधायक अपने स्तर पर इसके लिए प्रयासरत हैं।
यह भी पढ़ें

CG News: मुख्य सचिव बनने की दौड़ में दो महिला समेत चार वरिष्ठ आईएएस अफसर शामिल, जानें छत्तीसगढ़ में कब कौन रहे मुख्य सचिव

दो नए प्रदेश महामंत्री भी बनाए जाएंगे

प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक में दो नए प्रदेश महामंत्री भी बनाए जाएंगे। इस पद के लिए विभिन्न मोर्चा के पदाधिकारी अपनी-अपनी लॉबिंग में लगे हुए हैं। बता दें कि प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव को साय सरकार ने नान का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, रामू रोहरा धमतरी नगर निगम के महापौर हैं। इन दोनों पदों पर भी भाजपा संगठन द्वारा नियुक्ति की जाएगी। वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने खास सिपहसालार को बिठाने के लिए लॉबिंग करना शुरू कर दिया है।

Hindi News / Raipur / BJP जिला कार्यकारिणी की नियुक्ति पर बड़ा अपडेट, दावेदारों में पूर्व विधायक भी.. शुरु हुआ मंथन!

ट्रेंडिंग वीडियो