scriptVande Bharat किस राज्य में दौड़ रहीं ज्यादा? संसद में छिड़ी बिहार बनाम महाराष्ट्र की बहस | In which state are Vande Bharat voters voting the most? Bihar vs Maharashtra in Lok Sabha | Patrika News
पटना

Vande Bharat किस राज्य में दौड़ रहीं ज्यादा? संसद में छिड़ी बिहार बनाम महाराष्ट्र की बहस

रेल मंत्री ने बताया कि Vande Bharat Train चलने से बिहार के कई रूटों पर यात्रा सुगम हो गई है।

पटनाJul 25, 2025 / 10:44 am

Ashish Deep

Vande Bharat Express

बिहार में इस समय 20 Vande Bharat Express दौड़ रही हैं। पत्रिका

Vande Bharat train की संख्या को लेकर लोकसभा में रोचक प्रकरण हुआ। एक सांसद ने ऐसा सवाल किया जिसे सुनकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने रेल मंत्री से पूछ लिया कि बिहार में ज्यादा वंदे भारत चलती हैं या महाराष्ट्र में। रेल मंत्री ने बताया कि देशभर में कुल 144 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। देश का नेशनल ट्रांसपोर्टर आने वाले वित्तीय वर्ष में कुछ और वंदे भारत ट्रेनों को भी शुरू करने की योजना पर काम कर रहा है।

देश में चल रहीं 144 वंदे भारत ट्रेनें

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सदन में बताया कि 144 Vande Bharat Train में बिहार की बात करें तो वहां फिलहाल 20 वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही हैं, जबकि महाराष्ट्र में इन ट्रेनों की संख्या 22 है। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी सुविधा हो गई है। अब सफर में कम टाइम लगता है और सुहाना भी रहता है।

बिहार में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की पूरी लिस्ट

1- 20983/84 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

2- 21893/94 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

3- 21895/96 टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

4- 22233/34 न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
5- 22303/04 हावड़ा-गया वंदे भारत एक्सप्रेस

6- 22309/10 हावड़ा-भागलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

7- 22345/46 पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस

8- 22347/48 हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस

9- 22349/50 पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
10- 26501/02 पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

महाराष्ट्र में चल रही वंदे भारत ट्रेनों की लिस्ट

1- 20101/20102 नागपुर-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

2- 20669/20670 हुब्बली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस

3- 20673/20674 छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर)-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस
4- 20705/20706 जलना-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वंदे भारत एक्सप्रेस

5- 20825/20826 बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

6- 20901/20902 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस

7- 20911/20912 इंदौर-नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

8- 22223/22224 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-साईंनगर शिरडी वंदे भारत एक्सप्रेस
9- 22225/22226 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस

10- 22229/22230 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस

11- 22961/22962 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत की कमाई दूसरे कामों में भी लगाता है रेलवे

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया कि वंदे भारत ट्रेनों से होने वाली कमाई को भारतीय रेलवे दूसरे मरम्मती कामों में भी लगाता है। साथ ही वंदे भारत के इंफ्रा के रखरखाव पर भी कुछ रकम खर्च होती है।

Hindi News / Patna / Vande Bharat किस राज्य में दौड़ रहीं ज्यादा? संसद में छिड़ी बिहार बनाम महाराष्ट्र की बहस

ट्रेंडिंग वीडियो