प्रदेश में इस समय कुल 32 सरकारी विश्वविद्यालय है। नियमानुसार वर्तमान कुलगुरु के सेवानिवृत्त होने से पहले ही नए कुलगुरु की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन ऐसा हो नहीं रहा। लम्बे समय से रिक्त चल रहे हैं कुलगुरु के पद
– जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर में कुलगुरु पद का अतिरिक्त चार्ज दस फरवरी को दिया गया था। यहां कुलगुरु को निलम्बित किया गया था। – महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर में कुलगुरु का पद पिछले साल नवम्बर से ही रिक्त चल रहा है। यहां कोटा के वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के कुलगुरु को नवम्बर, 2024 से अतिरिक्त चार्ज दे रखा है।
– राजस्थान पशुचिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर में कुलगुरु का पद अगस्त, 2024 से ही रिक्त चल रहा है। यहां बीकानेर के ही एक अन्य विश्वविद्यालय के कुलगुरु को चार्ज दे रखा है।
– महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय भरतपुर में कुलगुरु का पद इस साल मार्च से ही रिक्त चल रहा है। यहां के कुलगुरु का अतिरिक्त चार्ज जोबनेर विश्वविद्यालय के कुलगुरु को दे रखा है। – कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु का पद जून 2024 से ही रिक्त चल रहा है। यहां का अतिरिक्त चार्ज बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु को दे रखा है।
– राजस्थान आइएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पद तो लम्बे समय से ही रिक्त चल रहा है। यहां बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलगुरु को चार्ज दे रखा है। यह चार्ज 2023 से ही दिया हुआ है।
– महात्मा गांधी दिव्यांग विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु का पद इस साल फरवरी से ही रिक्त चल रहा है। यहां की कुलगुरु का निधन होने के बाद जोधपुर के आयुर्वेद विश्ववविद्यालय के कुलगुरु को चार्ज दे रखा है।
– डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यालय के कुलगुरु का पद भी लम्बे समय से रिक्त चल रहा है। यहां राजस्थान विश्वविद्यालय की कुलगुरु को अतिरिक्त चार्ज दे रखा है। इस साल ये हो जाएंगे सेवानिवृत्त
संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर, वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा, कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर, कृषि विश्वविद्यालय उदयपुर, कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर, कृषि विश्वविद्यालय कोटा, पत्रकारिता विश्वविद्यालय जयपुर के कुलगुरु का पद इस साल रिक्त हो जाएगा।
…..