scriptझारखंड में लड़की का धर्म-नाम बदलकर किया निकाह, लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग | In Jharkhand, the girl was married after changing her religion and name, people set the accused's house on fire | Patrika News
राष्ट्रीय

झारखंड में लड़की का धर्म-नाम बदलकर किया निकाह, लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

अधिकारियों के मुताबिक लड़की को ढूंढ लिया गया है और वह नाबालिग नहीं है। मामले में अधिकारियों ने आगे बताया कि लड़की ने गांव के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है।

रांचीApr 28, 2025 / 09:59 pm

Ashib Khan

File Photo

Jharkhand: झारखंड में एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। इस मामले को बीजेपी ने लव जिहाद बताया है। वहीं पुलिस ने मामले में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हालांकि इसके बाद गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में बताया कि भीड़ ने आरोपी व्यक्ति के घर में आग लगा दी और उस पर पथराव किया।यह पूरी घटना सरायकेला-खरसावां जिले के झिमरी गांव में हुई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने शनिवार को उसके घर पर हमला करने वाले सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। शिकायत में व्यक्ति पर आरोप लगाया था कि उसने एक लड़की का अपहरण किया और उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया। 

लड़की ने आरोपों से किया इनकार

अधिकारियों के मुताबिक लड़की को ढूंढ लिया गया है और वह नाबालिग नहीं है। मामले में अधिकारियों ने आगे बताया कि लड़की ने गांव के लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फिलहाल जांच की जा रही है और लड़की के बयान दर्ज होने के बाद और अधिक स्पष्ट होने की उम्मीद है। 

बीजेपी ने बताया लव जिहाद का मामला

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ इसको लव जिहाद का मामला बताया। बीजेपी नेताओं ने इस मामले में राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लड़की का धर्म बदलकर तस्लीम नामक युवक ने उससे बंगाल में विवाह कर लिया। तस्लीम तीन बच्चों का पिता है, जबकि युवती इंटरमीडिएट की छात्रा बताई जा रही है। 
यह भी पढ़ें

‘थैंक्यू पाकिस्तान और लश्कर-ए-तैयबा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद युवक ने किया पोस्ट, पुलिस ने नौशाद को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर शेयर किए दस्तावेज

वहीं बीजेपी नेता ने दोनों के निकाह से संबंधित एक दस्तावेज सोशल मीडिया पर शेयर किया। दस्तावेज शेयर करते हुए मरांडी ने पुलिस से इस संबंध में कार्रवाई करेन की अपील की। दस्तावेज में लड़की की उम्र 19 साल बताई गई है, जिस पर बीजेपी नेता को संदेह ने संदेह जताया है।

Hindi News / National News / झारखंड में लड़की का धर्म-नाम बदलकर किया निकाह, लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

ट्रेंडिंग वीडियो